T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा बांग्लादेश, ICC ने इस देश की टीम को चुना

T20 World Cup: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ऐलान कर दिया है कि उसकी टीम टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं जाएगी। बांग्लादेश ने दूसरे देश में मैच कराने की अपील की थी, जिसे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ठुकरा दी थी। वहीं ICC ने रिप्लेसमेंट के तौर पर स्कॉटलैड की टीम को चुना है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड22 Jan 2026, 06:10 PM IST
T20 World Cup: बांग्लादेश अपनी हठ पर कायम है।
T20 World Cup: बांग्लादेश अपनी हठ पर कायम है।

T20 World Cup: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh Cricket Board - BCB) ने घोषणा की है कि नेशनल टीम 2026 में भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं जाएगी। यह फैसला 22 जनवरी को बोर्ड की अंदरूनी मीटिंग के बाद लिया गया। एक दिन पहले, 21 जनवरी को, ICC ने BCB के डायरेक्टर्स के साथ बातचीत की थी और एक साफ डेडलाइन दी थी, जिसमें कहा गया था कि अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट से हट जाता है, तो 7 फरवरी की शुरुआत की तारीख से पहले स्कॉटलैंड को उसकी जगह शामिल किया जाएगा।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि उसकी तरफ से ICC ने उसकी टी20 वर्ल्ड कप के मैच शिफ्ट करने की मांग को ठुकरा दिया है। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) पर भी निशाना साधा है। हाल ही में बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल का कहना था कि बांग्लादेशी खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन टीम सिर्फ श्रीलंका में अपने मैच खेलेगी।

बांग्लादेश क्रिक्रेट बोर्ड ने दिया यह बयान

फैसले की घोषणा करते हुए BCB प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा कि हमारा मकसद अभी भी टूर्नामेंट खेलना है, लेकिन उन्होंने एक बार फिर भारत में खेलने से मना कर दिया। उन्होंने मुस्तफिजुर रहमान की कहानी का ज़िक्र किया, जब बांग्लादेश के इस तेज़ गेंदबाज़ को IPL 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि यह कोई अलग-थलग मामला नहीं है।

यह भी पढ़ें | Blind T20 क्रिकेट में भारत को विश्व चैंपियन बनाने वाली विकेटकीपर बल्लेबाज

मैच खेलेंगे लेकिन भारत में नहीं - बांग्लादेश

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा कि हम ICC के साथ बातचीत जारी रखेंगे। हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन हम भारत में नहीं खेलेंगे। हम लड़ते रहेंगे। ICC बोर्ड मीटिंग में कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए गए। मुस्तफिजुर का मामला कोई अकेला मामला नहीं है। उस मामले में वे (भारत) अकेले फैसला लेने वाले थे। बता दें कि बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने रहमान को अपने स्क्वाड से रिलीज कर दिया था। KKR ने मिनी ऑक्शन में मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।

यह भी पढ़ें | गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल आज, इन 3 रास्तों पर जाने से बचें, एजावइजरी जारी

इसमें हमारा नहीं, ICC का नुकसान

बांग्लादेश ने कहा कि वो विश्व क्रिकेट की स्थिति के बारे में निश्चित नहीं हैं, लेकिन इस खेल की लोकप्रियता निश्चित ही घट रही है। उन्होंने 20 करोड़ लोगों को कैद कर दिया है. क्रिकेट ओलंपिक्स में जा रहा है, लेकिन बांग्लादेश जैसा देश भाग नहीं लेगा, तो इसमें ICC का नुकसान है।

यह भी पढ़ें | गिल के बिना टीम इंडिया कैसे जीतेगी दूसरा टेस्ट मैच? यहां जानिए जीत का फॉर्मूला

स्कॉटलैंड का शेड्यूल बांग्लादेश जैसा ही होगा

इंडिया टीवी में छपी खबर के मुताबिक, बांग्लादेश का T20 वर्ल्ड कप अभियान पहले ही दिन वेस्ट इंडीज के खिलाफ मशहूर ईडन गार्डन्स में शुरू होना है। कोलकाता में बांग्लादेश के दो और मैच होने हैं, जिसके बाद लिटन दास की कप्तानी वाली टीम अपने आखिरी ग्रुप मैच के लिए नेपाल के खिलाफ मुंबई जाएगी। अब, शुरुआती प्लानिंग के मुताबिक, ICC सिर्फ बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को रखेगा और पूरे शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सT20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा बांग्लादेश, ICC ने इस देश की टीम को चुना
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सT20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा बांग्लादेश, ICC ने इस देश की टीम को चुना