T20 world cup 2026: आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्डकप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव करेंगे और उपकप्तानी अक्षर पटेल करेंगे। वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल को टूर्नामेंट का पार्ट नहीं बनाया गया है। आइए जानते हैं कि टी-20 टूर्नामेंट के लिए किसे टीम में जगह मिली है।
शुभमन गिल को क्यों रखा गया बाहर?
टी 20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए हुई बनाई गई टीम में शुभमन गिल को जगह नहीं मिली है। शुभमन गिल को टीम से बाहर करना उनके फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। बता दें कि गिल इस वक्त खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। इसी वजह से उन्हें टी 20 वर्ल्ड कप 2026 की 15 सदस्यीय टीम से बाहर रखा गया है। उनकी जगह वर्ल्ड कप में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे। इसके अलावा बीसीसीआई ने बताया कि यही 15 सदस्यीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में होने वाली टी20 सीरीज में भी हिस्सा लेगी।
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और ईशान किशन (विकेटकीपर)
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन (विकेटकीपर)