T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार पाकिस्तानी टीम, हारिस बाहर, जानिए किसे मिल सकता है मौका

T20 World Cup 2026 Schedule: पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी संभावित 15 सदस्यीय टीम आईसीसी को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक टीम में शाहीन अफरीदी, बाबर आजम और शादाब खान शामिल हैं, जबकि हारिस रऊफ को जगह नहीं मिली है…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड3 Jan 2026, 01:58 PM IST
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार पाकिस्तानी टीम
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार पाकिस्तानी टीम

T20 World Cup: पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय संभावित टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को सौंप दी है, लेकिन अभी तक इसे सार्वजनिक नहीं किया है। आईसीसी ने इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए सभी टीमों से एक जनवरी तक अपनी संभावित टीम सौंपने के लिए कहा था और पीसीबी ने निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर ली थी।

सभी टीमों को 31 जनवरी तक अपनी संभावित टीम में बदलाव करने की अनुमति है। उसके बाद किसी भी तरह के बदलाव के लिए आईसीसी की टूर्नामेंट तकनीकी समिति से मंजूरी लेनी पड़ेगी।सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की संभावित टीम में चोटिल तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, पूर्व कप्तान बाबर आजम और ऑलराउंडर शादाब खान भी शामिल हैं। शादाब कंधे की चोट के कारण पिछले साल मई से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं।

यह भी पढ़ें | बिना इनकम प्रूफ के चाहिए क्रेडिट कार्ड? सिर्फ भारत में काम करते हैं ये 5 हैक्स

क्या है PCB का प्लान?

शादाब ने पिछले महीने बिग बैश लीग में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की और उन्हें सात जनवरी से श्रीलंका में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया है। सूत्रों के अनुसार चयनकर्ताओं ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के लिए चुने गए अधिकतर खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए अपनी संभावित टीम में जगह दी है।

यह भी पढ़ें | कोलकाता नाइट राइडर्स को BCCI का आदेश, टीम से मुस्तफिजुर रहमान को किया जाए रिलीज

हारिस रऊफ का कटा पत्ता

तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को संभावित टीम में भी शामिल नहीं किया गया है, जबकि शाहीन का अंतिम चयन घुटने की चोट से उबरने पर निर्भर करेगा। वह पिछले महीने बिग बैश लीग में खेलने के दौरान चोटिल हो गए थे।

स्पिनर उस्मान तारिक और अबरार अहमद, ऑलराउंडर फहीम अशरफ और मोहम्मद नवाज, साइम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमां, नसीम शाह, उस्मान खान, मोहम्मद वसीम जूनियर और सलमान अली आगा संभावित टीम में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सT20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार पाकिस्तानी टीम, हारिस बाहर, जानिए किसे मिल सकता है मौका
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सT20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार पाकिस्तानी टीम, हारिस बाहर, जानिए किसे मिल सकता है मौका