T20 World Cup 2026 Schedule: T20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, जानिए किस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच, यहां देखें लिस्ट

T20 World Cup 2026 Schedule: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है। भारत और पाकिस्तान ग्रुप A में हैं। टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक चलेगा, जिसमें 20 टीमें भाग लेंगी और कुल 55 मैच खेले जाएंगे।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड25 Nov 2025, 09:12 PM IST
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल

T20 World Cup 2026 Schedule: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है। 7 फरवरी से शुरू हो रहा टी-20 वर्ल्डकप टूर्नामेंट 8 मार्च तक खेला जाएगा। इस दौरान 20 टीमों की एक दूसरे से टक्कर होगी। इन टीमों में पाकिस्तान की टीम भी शामिल है। ऐसे में एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखे को मिलेगा।

चार ग्रुप में बंटी टीम

आईसीसी ने शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि इस बार टूर्नामेंट में कुल 55 मैच होंगे। इन मैचों के लिए टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। आइए जानते हैं कौन सी टीम कौन से ग्रुप का हिस्सा है।

ग्रुपटीमें
ग्रुप-एभारत, पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड्स, यूएसए
ग्रुप-बीऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान
ग्रुप-सीइंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली
ग्रुप-डीन्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई

टेबल के अनुसार भारत-पाकिस्तान की टीम ग्रुप A का हिस्सा है। इस ग्रुप में उनके अलावा नामीबिया, नीदरलैंड्स और यूएसए की भी टीम शामिल है।

कब होगा भारत-पाकिस्तान का मैच?

भारत और पाकिस्तान को 2026 पुरुष टी20 विश्व कप के लिए ग्रुप ए में रखा गया है और मंगलवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) और पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के बीच टूर्नामेंट के लिए हुए समझौते के अनुसार पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा।

यहां देखें कब किसका होगा मैच?

तारीखसमयमैचवेन्यू
7 फरवरी11:00 AMPAK vs NEDएसएससी, कोलंबो
7 फरवरी3:00 PMWI vs BANकोलकाता
7 फरवरी7:00 PMIND vs USAमुंबई
8 फरवरी11:00 AMNZ vs AFGचेन्नई
8 फरवरी3:00 PMENG vs NEPमुंबई
8 फरवरी7:00 PMSL vs IREप्रेमदास, कोलंबो
9 फरवरी11:00 AMBAN vs ITAकोलकाता
9 फरवरी3:00 PMZIM vs OMAएसएससी, कोलंबो
9 फरवरी7:00 PMSA vs CANअहमदाबाद
10 फरवरी11:00 AMNED vs NAMदिल्ली
10 फरवरी3:00 PMNZ vs UAEचेन्नई
10 फरवरी7:00 PMPAK vs USAएसएससी, कोलंबो
11 फरवरी11:00 AMSA vs AFGअहमदाबाद
11 फरवरी3:00 PMAUS vs IREप्रेमदास, कोलंबो
11 फरवरी7:00 PMENG vs WIमुंबई
12 फरवरी11:00 AMSL vs OMAकैंडि
12 फरवरी3:00 PMNEP vs ITAमुंबई
12 फरवरी7:00 PMIND vs NAMदिल्ली
13 फरवरी11:00 AMAUS vs ZIMप्रेमदास, कोलंबो
13 फरवरी3:00 PMCAN vs UAEदिल्ली
13 फरवरी7:00 PMUSA vs NEDचेन्नई
14 फरवरी11:00 AMIRE vs OMAएसएससी, कोलंबो
14 फरवरी3:00 PMENG vs BANकोलकाता
14 फरवरी7:00 PMNZ vs SAअहमदाबाद
15 फरवरी11:00 AMWI vs NEPमुंबई
15 फरवरी3:00 PMUSA vs NAMचेन्नई
15 फरवरी7:00 PMIND vs PAKप्रेमदास, कोलंबो
16 फरवरी11:00 AMAFG vs UAEदिल्ली
16 फरवरी3:00 PMENG vs ITAकोलकाता
16 फरवरी7:00 PMAUS vs SLकैंडि
17 फरवरी11:00 AMNZ vs CANचेन्नई
17 फरवरी3:00 PMIRE vs ZIMकैंडि
17 फरवरी7:00 PMBAN vs NEPमुंबई
18 फरवरी11:00 AMSA vs UAEदिल्ली
18 फरवरी3:00 PMPAK vs NAMएसएससी, कोलंबो
18 फरवरी7:00 PMIND vs NEDअहमदाबाद
19 फरवरी11:00 AMWI vs ITAकोलकाता
19 फरवरी3:00 PMSL vs ZIMप्रेमदास, कोलंबो
19 फरवरी7:00 PMAFG vs CANचेन्नई
20 फरवरी7:00 PMAUS vs OMAकैंडि
यह भी पढ़ें | T-20 विश्व कप में दिखेगा Ind vs Pak का हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानिए कब होगा मैच

T20 World Cup सुपर-8 का शेड्यूल

तारीखसमयमैचवेन्यू
21 फरवरी7:00 PMY2 vs Y3प्रेमदास, कोलंबो
22 फरवरी3:00 PMY1 vs Y4कैंडि
22 फरवरी7:00 PMX1 vs X4अहमदाबाद
23 फरवरी7:00 PMX2 vs X3मुंबई
24 फरवरी7:00 PMY1 vs Y3कैंडि
25 फरवरी7:00 PMY2 vs Y4प्रेमदास, कोलंबो
26 फरवरी3:00 PMX3 vs X4अहमदाबाद
26 फरवरी7:00 PMX1 vs X2चेन्नई
27 फरवरी7:00 PMY1 vs Y2प्रेमदास, कोलंबो
28 फरवरी7:00 PMY3 vs Y4कैंडि
01 मार्च3:00 PMX2 vs X4दिल्ली
01 मार्च7:00 PMX1 vs X3कोलकाता

T20 वर्ल्ड कप 2026 के एंबेसडर बने रोहित शर्मा

भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा को भारत और श्रीलंका में होने वाले 2026 टी20 विश्व कप के लिए मंगलवार को टूर्नामेंट का एंबेसडर नियुक्त किया गया। रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 में हुए पिछले टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 32.01 की औसत और 140.89 के स्ट्राइक रेट से 4231 रन बनाए।रोहित ने पिछले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हुए विश्व कप में भारत की जीत के बाद खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप से संन्यास ले लिया था। भारत ने तब 11 साल के लंबे अंतराल के बाद आईसीसी ट्रॉफी जीती थी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सT20 World Cup 2026 Schedule: T20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, जानिए किस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच, यहां देखें लिस्ट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सT20 World Cup 2026 Schedule: T20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, जानिए किस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच, यहां देखें लिस्ट