Tet Result 2026: तमिलनाडु टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TNTET) 2025 के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। अगर आप भी TNTET 2025 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि रिजल्ट अगले महीने यानी फरवरी में जारी हो सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिजल्ट 20 फरवरी के बीच आ सकता है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कब आएगा रिजल्ट?
पिछले वर्षों के ट्रेंड्स को देखें तो रिजल्ट आमतौर पर परीक्षा के 1–2 महीने बाद जारी किया जाता है। उदाहरण के तौर पर, 2022 में परीक्षा के लगभग छह हफ्ते बाद रिजल्ट आया था, जबकि 2023 और 2024 में भी परीक्षा के एक से दो महीने बाद परिणाम घोषित किए गए। इसी पैटर्न को देखते हुए उम्मीद है कि 2025 का रिजल्ट भी फरवरी 2026 तक घोषित हो सकता है।
बता दें कि रिजल्ट जारी होने से पहले प्रोविजनल आंसर की प्रकाशित की जाती है। उम्मीदवारों को इसमें किसी भी गलती पर आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलता है। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी होती है और उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाता है। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को तमिलनाडु टीचर रिक्रूटमेंट बोर्ड (TRB) की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in (trb.tn.nic.in in Bing) पर जाना होगा। वहां वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते है।