Tamil Nadu Election Results: जब सब चूक गए, इस एग्जिट पोल ने पहले ही कर दी थी ‘विजय’ की जीत की सटीक भविष्यवाणी

Tamil Nadu Election Results: तमिलनाडु में विजय की TVK ने धमाका किया है। जहां सभी एग्जिट पोल्स गलत साबित हुए, वहीं प्रदीप गुप्ता की 'Axis My India' ने सटीक भविष्यवाणी की थी। उन्होंने विजय को 98-120 सीटें दी थीं, जबकि बाकी एजेंसियां DMK की जीत बता रही थीं। आज रुझानों में विजय बहुमत के करीब हैं।

Priya Shandilya
अपडेटेड4 May 2026, 04:32 PM IST
कैसे 'एक्सिस माय इंडिया' ने तमिलनाडु में पकड़ी 'विजय' की लहर
कैसे 'एक्सिस माय इंडिया' ने तमिलनाडु में पकड़ी 'विजय' की लहर(PTI)

Tamil Nadu Election Results: तमिलनाडु चुनाव 2026 ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण ही नहीं बदले, बल्कि एग्जिट पोल की दुनिया में भी बड़ा उलटफेर कर दिया। जहां ज्यादातर एजेंसियां डीएमके की वापसी की भविष्यवाणी कर रही थीं, वहीं एक एजेंसी ऐसी थी जिसने बिल्कुल अलग रास्ता चुना और वही सही साबित होती दिख रही है। बात हो रही है प्रदीप गुप्ता की एक्सिस माय इंडिया की, जिसने पहली बार चुनाव लड़ रही विजय की पार्टी के पक्ष में बड़ा दांव लगाया था।

उस वक्त कई लोगों को यह अनुमान थोड़ा जोखिम भरा लगा, क्योंकि तमिलनाडु की राजनीति लंबे समय से DMK और AIADMK के बीच ही घूमती रही है। लेकिन जैसे-जैसे नतीजों के रुझान सामने आए, तस्वीर बिल्कुल उलटी दिखी।

TVK Party Victory Updates: क्या फिल्म ‘सरकार’ की तरह बदल जाएगी तमिलनाडु की तस्वीर? CM की कुर्सी पर बैठने को तैयार विजय

अब रुझानों में तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की मजबूत बढ़त नजर आ रही है और पार्टी बहुमत के करीब पहुंचती दिख रही है। इससे साफ हो गया कि एक्सिस माय इंडिया ने लोगों की नब्ज को बाकी एजेंसियों से बेहतर समझा। यह सिर्फ एक सटीक अनुमान नहीं, बल्कि यह भी दिखाता है कि नए राजनीतिक चेहरे और मुद्दे पुराने समीकरणों को कैसे बदल सकते हैं।

क्या था एक्सिस का प्रेडिक्शन?

एक्सिस माय इंडिया ने अपने एग्जिट पोल में साफ कहा था कि विजय की पार्टी 98 से 120 सीटों तक पहुंच सकती है, जो कि पहली बार चुनाव लड़ने वाली पार्टी के लिए बड़ी बात थी। इसके साथ ही डीएमके गठबंधन को 92-100 सीटें और बीजेपी गठबंधन को 22-32 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री पद की पसंद के मामले में भी एक्सिस ने विजय को बढ़त दी थी, जहां उन्हें 37% समर्थन मिला, जबकि एमके स्टालिन को 35% लोगों ने पसंद किया।

Actors turned Politicians: विजय से लेकर MGR तक, साउथ के वो स्टार्स जिन्होंने सत्ता में आजमाई किस्मत! किसका चला जादू?

बाकी एजेंसियां क्यों चूक गईं?

तमिलनाडु चुनाव के बाद जब एग्जिट पोल्स आए, तो लगभग हर न्यूज़ चैनल और सर्वे एजेंसी ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (DMK) की वापसी का दावा किया था। पीपुल्स पल्स (People Pulse) और मैट्रिज (Matrize) जैसे बड़े नामों ने सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK को महज 0 से 6 सीटें दी थीं। यानी जहां बाकी एजेंसियां पारंपरिक राजनीति के हिसाब से सोच रही थीं, वहीं एक्सिस माय इंडिया ने नए ट्रेंड और वोटर्स के मूड को बेहतर तरीके से पकड़ा।

तमिलनाडु चुनाव में TVK के बेहतरीन प्रदर्शन के बीच विजय के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन, सामने आया वीडियो, देखें

अब क्या कह रहे हैं रुझान?

चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक, TVK 118 के बहुमत आंकड़े के करीब पहुंचती दिख रही है और 108 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं डीएमके करीब 53 सीटों पर और एआईएडीएमके 54 सीटों पर आगे है। यह ट्रेंड एक्सिस माय इंडिया के अनुमान के काफी करीब नजर आ रहा है।

तमिलनाडु चुनाव ने यह साबित कर दिया कि राजनीति में सिर्फ पुराना ट्रेंड ही नहीं, बल्कि नया डेटा और ग्राउंड रियलिटी ज्यादा मायने रखती है। एक्सिस माय इंडिया की यह सटीक भविष्यवाणी आने वाले समय में एग्जिट पोल्स की विश्वसनीयता को नई दिशा दे सकती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सTamil Nadu Election Results: जब सब चूक गए, इस एग्जिट पोल ने पहले ही कर दी थी ‘विजय’ की जीत की सटीक भविष्यवाणी
More