तान्या मित्तल की स्टाइलिस्ट ने लगाया बकाया न चुकाने का आरोप, कहा- बिग बॉस 19 के बाद उन्होंने रख लिए ऑउटफिट

बुधवार को स्टाइलिस्ट रिद्धिमा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल पर अपने बकाया पैसे न चुकाने का आरोप लगाया।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड11 Dec 2025, 10:35 AM IST
तान्या मित्तल
तान्या मित्तल

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के फिनाले के बाद फाइनलिस्ट तान्या मित्तल एक विवाद में फंस गई हैं। उनकी स्टाइलिस्ट रिद्धिमा शर्मा ने उन पर पेमेंट साफ न करने, आउटफिट वापस न करने और डिजाइनर्स व स्टाइलिस्ट्स को नीचा दिखाने का आरोप लगाया है।

तान्या मित्तल पर स्टाइलिस्ट के आरोप

बुधवार को स्टाइलिस्ट रिद्धिमा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने तान्या मित्तल पर अपने बकाया न देने का आरोप लगाया। अपनी पोस्ट में रिद्धिमा ने बताया कि तान्या की टीम ने उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। रिद्धिमा ने इस नोट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें तान्या से उनकी साड़ियां लेकर सवाल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें | सर्दी में कब्ज से हैं परेशान? डायटीशियन ने बेहतर डाईजेशन के लिए बताए 3 फूड्स

रिद्धिमा ने लिखा, “मैंने हमेशा हर इंटरव्यू में तान्या का सपोर्ट किया है। आप मेरे सारे इंटरव्यू, रिकॉर्ड किए गए बाइट्स, सेलिब्रिटी वोटिंग वीडियो और सपोर्टिंग वीडियो देख सकते हैं। उनकी अपनी इंटरव्यू में भी मैं उन्हें सपोर्ट कर रही थी। मेरे ही कपड़े सोर्स करवाकर अब हम पर ही रौब दिखा रहे हैं।”

रिद्धिमा ने आगे लिखा, “और एक बात साफ कर दूं कि डिजाइनर और स्टाइलिस्ट में बड़ा फर्क होता है। मैं स्टाइलिस्ट हूं। पूरे एक हफ्ते तक हर साड़ी और लहंगा मैंने भेजा था और वो सब महंगे थे। आप खुद ब्रांड्स चेक कर सकते हैं। अभी तक कुछ भी वापस नहीं आया।"

यह भी पढ़ें | इस कॉफी हैक से बेहतर करें गट हेल्थ, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से जानें प्रोसेस

रिद्धिमा ने कहा, “उन्हें कपड़े बहुत पसंद आए, पर एक बार भी उन्होंने तारीफ नहीं की। अब वह टेलर और डिजाइनर की बातें कर रही हैं। कैसी एटीट्यूड है ये। वाह। क्या यही सम्मान है।” रिद्धिमा ने दावा किया कि तान्या की टीम ने उन्हें धमकी दी कि अगर आज की साड़ी नहीं आई तो पेमेंट नहीं होगा।

उन्होंने लिखा, “ये कैसा व्यवहार है। कल उन्हें दोपहर 1.30 बजे सिद्धिविनायक जाना था और सुबह 11 बजे मेरा फोन आया कि उन्हें तुरंत आउटफिट चाहिए। फिर भी मैंने एक घंटे के अंदर सब अरेंज कर दिया। यहां तक कि पोर्टर की डिलीवरी का पेमेंट भी मैंने किया।"

यह भी पढ़ें | कब है सफला एकादशी? जानिए तिथि, पूजा विधि और पौराणिक कथा

कम से कम स्टाइलिस्ट, टेलर और डिजाइनर्स की इज्जत तो करें। बिग बॉस में एक हफ्ते का पेमेंट 50 हजार होता है, और जो भी आउटफिट मैंने भेजे वे महंगे थे। कल का लहंगा ही 58 हजार का था। फिर भी मैं बहुत कम चार्ज कर रही हूं।”

रिद्धिमा ने आगे कहा, “जब मैंने कहा कि मैं आज आउटफिट सोर्स नहीं कर सकती क्योंकि मैं किसी और शहर में हूं, तो उन्होंने कहा कि अगर आज का आउटफिट नहीं आया तो कोई पेमेंट नहीं दिया जाएगा। और फिर दस मिनट के अंदर उन्होंने एक हफ्ते का 50 हजार का पेमेंट कर दिया।”

यह भी पढ़ें | स्मृति मंधाना को अब चीनी खाने की नहीं होती इच्छा, एक्सपर्ट ने बताए कारण

उन्होंने पूछा, “पिछले दो वीकेंड वार का आउटफिट मेरा था। उसका पेमेंट कहां है। ग्रैंड फिनाले के लिए मैंने उनके भाई का आउटफिट स्टाइल किया था। उसका पेमेंट कहां है। कल के आउटफिट का पेमेंट कहां है। मैंने हर बार अपना काम समय पर किया। और ये एटीट्यूड दिखाता है कि वह कैसी हैं। बहुत बढ़िया तान्या और पूरी टीम। भगवान आप सबका भला करे। मैं सभी डिजाइनर्स, टेलर्स और स्टाइलिस्ट्स को सम्मान देती हूं।”

जानिए तान्या मित्तल के बारे में

तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में अपनी जर्नी के कारण चर्चा में रहीं, जहां यह आध्यात्मिक इन्फ्लुएंसर तीसरी रनर-अप बनीं। शो में वह अक्सर साड़ी के प्रति अपने प्यार का जिक्र करती थीं और दावा करती थीं कि वह Bigg Boss घर में करीब 800 साड़ियां लेकर आई थीं। शो के बाद तान्या को एकता कपूर का एक्टिंग प्रोजेक्ट भी मिल चुका है और वह जल्द ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सतान्या मित्तल की स्टाइलिस्ट ने लगाया बकाया न चुकाने का आरोप, कहा- बिग बॉस 19 के बाद उन्होंने रख लिए ऑउटफिट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सतान्या मित्तल की स्टाइलिस्ट ने लगाया बकाया न चुकाने का आरोप, कहा- बिग बॉस 19 के बाद उन्होंने रख लिए ऑउटफिट