नागरिकों को निशाना बनाना बिल्कुल अस्वीकार्य…पहलगाम आतंकवादी हमले पर बोले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बंद कमरे में एक अहम बैठक की। मीटिंग से पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हालात पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सैन्य रास्ता किसी भी समस्या का हल नहीं है। जानिए पूरा मामला!

Abhay Shankar Pandey
पब्लिश्ड6 May 2025, 12:29 PM IST
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस(MINT)

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर, सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बंद कमरे में एक बैठक की। 15 सदस्यीय देशों वाली सुरक्षा परिषद की ये बैठक सोमवार दोपहर करीब डेढ़ घंटे तक चली। बैठक के बाद परिषद की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।

भारत और पाकिस्तान दोनों ही परमाणु हथियारों से लैस वाले देश हैं। इन दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव को लेकर पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से मीटिंग कराने का अनुरोध किया था। पाकिस्तान इस समय सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने स्थिति पर जताई चिंता

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के बंद कमरे में होने वाली मीचिंग के कुछ देर पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हालात पिछले कई सालों में सबसे ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं। गुटेरेस ने दोनों देशों से ज्यादा से ज्यादा संयम बरतने और इस टकराव की स्थिति से पीछे हटने की अपील किया।

सैन्य रास्ता किसी भी समस्या का हल नहीं

एक बयान में गुटेरेस ने साफ कहा, 'इस बात में कोई शक नहीं कि सैन्य रास्ता किसी भी समस्या का हल नहीं है।' उन्होंने दोनों देशों से शांति कायम रखने की अपील करते हुए आगे कहा कि 'यूएन हर उस कोशिश का समर्थन करेगा जो तनाव को कम करने, बातचीत को बढ़ावा देने और शांति के लिए एक नई शुरुआत करने की ओर बढ़े।'

यह भी पढ़ें | सिविल डिफेंस ड्रिल में क्या-क्या सिखाया जा सकता है और कैसे? हर बात जान लीजिए

नागरिकों को निशाना बनाना बिल्कुल अस्वीकार्य

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ये बातें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत-पाक तनाव पर बंद कमरे में होने वाली चर्चा से कुछ समय पहले कहा। बंद कमरे में हाने वाली यह बैठक पाकिस्तान के अनुरोध पर बुलाई गई थी।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की एंटोनियो गुटेरेस ने कड़ी निंदा की और मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। इस हमले को लेकर उन्होंने कहा, नागरिकों को निशाना बनाना बिल्कुल अस्वीकार्य है। जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें कानून के आधार सजा मिलनी चाहिए।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सनागरिकों को निशाना बनाना बिल्कुल अस्वीकार्य…पहलगाम आतंकवादी हमले पर बोले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सनागरिकों को निशाना बनाना बिल्कुल अस्वीकार्य…पहलगाम आतंकवादी हमले पर बोले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस