Tatkal Ticket Booking Process: 1 अगस्त से बदल जाएगा Tatkal टिकट बुकिंग का तरीका, जानिए अब कैसे बुक होगी टिकट

अगर आप भारतीय रेलवे से सफर करते हैं और ज्यादातर तत्काल टिकट बुक करते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। 1 अगस्त 2026 से तत्काल टिकट बुक करने का तरीका बदलने जा रहा है। आइए जानते हैं प्रोसेस

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड27 Jul 2026, 01:15 PM IST
Add Mint as a preferred source on Google
1 अगस्त से बदल जाएगा तत्काल टिकट बुकिंग का तरीका
1 अगस्त से बदल जाएगा तत्काल टिकट बुकिंग का तरीका

Tatkal Ticket Booking Process: अगर आप भारतीय रेलवे से सफर करते हैं, तो आपके लिए बड़ा अपडेट है। इंडियन रेलवे अब तत्काल टिकट बुकिंग का तरीका बदलने वाली है। अगर आपकी यात्रा भी तत्काल टिकट पर निर्भर करती है, तो रेलवे का ये नियम आपको जरूर जानना चाहिए। दरअसल West Central Railway 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुक करने के तरीके को बदलने जा रहा है।

क्या बदलेगा तत्काल टिकट बुकिंग प्रोसेस?

West Central Railway के नियमों के अनुसार, अब तत्काल टिकट के लिए टोकन देने का समय बदला जाएगा। नए नियमों के तहत, टोकन पहले की तुलना में अलग समय पर दिए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बार-बार रिजर्वेशन काउंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस बदलाव का उद्देश्य टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाना, काउंटरों पर भीड़ कम करना और यात्रियों का समय बचाना है।

यह भी पढ़ें | 31 जुलाई तक फाइल नहीं किया ITR, तो कितना लगेगा जुर्माना? यहां जानिए नियम

कितने बजे मिलेगा तत्काल टिकट के लिए टोकन?

तत्काल टिकट बुक करने के के नए नियमों के अनुसार, AC Tatkal टिकट के लिए Token सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे तक जारी किए जाएंगे। उसके बाद Non-AC (Sleeper) Tatkal टिकट के लिए Token सुबह 9:00 बजे से 9:30 बजे तक मिलेंगे। इसके अलावा रिजर्वेशन काउंटर के लिए टोकट की संख्या भी तय की गई है। हर काउंटर पर AC Tatkal टिकट के लिए 10 Token और Non-AC Tatkal टिकट के लिए 15 Token जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें | लाडकी बहिन योजना में e-KYC जरूरी, सरकार ने बताई ये शर्तें

नोट- अब तत्काल टिकट बुक करने पर उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो अपने परिवार के सदस्यों के लिए टिकट बुक करने आएंगे। इस नए सिस्टम का सीधा फायदा यात्रियों को होगा। अब उन्हें बार-बार रिजर्वेशन काउंटर के चक्कर नहीं कांटने पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें | IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च, अब टिकट बुकिंग होगी पहले से ज्यादा आसान

ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग का तरीका

  • IRCTC पर रजिस्टर्ड और लॉगिन किया हुआ अकाउंट।
  • यात्री का नाम, उम्र, लिंग और यात्रा संबंधी पूरी जानकारी।
  • यात्रा के दौरान साथ रखने के लिए एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस)।
  • भुगतान के लिए UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या अन्य उपलब्ध डिजिटल पेमेंट विकल्प।
  • बुकिंग के बाद टिकट का PNR और SMS/ई-टिकट सुरक्षित रखें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सTatkal Ticket Booking Process: 1 अगस्त से बदल जाएगा Tatkal टिकट बुकिंग का तरीका, जानिए अब कैसे बुक होगी टिकट
More