
TCS Salary Hike 2025: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) ने बीते महीने छंटनी के ऐलान के बाद अपने कर्चमारियों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने कहा कि वे अपने 80% कर्चमारियों के वेतन में सितंबर 2025 के बाद बढ़ोतरी करेगी। TCS ने अपने कर्मचारियों को मेल के जरिए इसकी जानकारी दी। TCS की ओर से जारी किए गए मेल में कहा गया कि C3A और उसके बराबर के ग्रेड में सभी पात्र सहयोगियों के लिए मुआवजे में संशोधन का ऐलान करते हुए हमें खुशी हो रही है। यह हमारे कर्चमारियों के कुल संख्या का 80% कवलर करते हैं। वेतन में यह बढ़ोतरी C3A के 11 साल या उससे कम एक्सपीरिएंस वाले सभी कर्मचारियों पर लागू होगी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया कि वेतन में कितने फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड ने पिछले महीने के आखिरी सप्ताह में छंटनी का ऐलान किया था। कंपनी ने सबसे पहले, भारी आर्थिक अनिश्चितता का हवाला देते हुए वेतन बढ़ोतरी में देरी की। इसके बाद 'बेंच टाइम' अलाउंस (कर्मचारी कितने समय तक बिना प्रोजेक्ट के रह सकते हैं) को घटाकर 35 दिन कर दिया। वहीं, तिसरा बड़ा फैसला 27 जुलाई को लिया गया, जिसमें अपने कर्मचारियों की संख्या में 2 प्रतिशत या 1200 लोगों की कटौती की बात कही।
मिंट को TCS के एंप्लाय ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि कंपनी सैलरी हाइक (Salary Hike) और बेंच टाइम में कटौती करने के बाद फायर-फाइट करना चाहती है। कर्मचारी ने आगे कहा कि चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर (CHRO) मिलिंद लक्कड़ अपना पद छोड़ने से पहले हम विदाई गिफ्ट दे रहे हैं। वहीं, एक दूसरे कर्मचारी ने कहा कि इस बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।
साल 2025 में वेतन बढ़ोतरी करने वाली टॉप 5 आईटी कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) सबसे ऊपर है। अभी तक इन्फोसिस, विप्रो, टेक महिंद्रा ने वेतन बढ़ोतरी को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है, जबकि HCL टेक्नोलॉजीज ने अक्टूबर में बढ़ोतरी करने का संकते दिया है, लेकिन कोई साफ जानकारी नहीं दी गई है।
बता दें कि TCS हर साल अप्रैल से कर्चमारियों के वेतन में बढ़ोतरी का ऐलान करती है, लेकिन मैनेजमेंट ने इस साल वेतन की बढ़ोतरी देरी से की और कितन प्रतिशत की वृद्धि होगी, इसको भी साफ नहीं किया है। अप्रैल-जून 2025 की अवधि में TCS में एट्रिशन दो वर्ष के उच्च 13.8% तक पहुंचने के बाद भी बढ़ोतरी हुई है. छंटनी ने कंपनी भर में व्यापक चिंता पैदा कर दी। कंपनी के सभी लेवल के कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंता करने लगे हैं, जबकि 15 साल से अधिक अनुभव वाले कुछ कर्चमारियों ने नए रोल की तलाश शुरू कर दी है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.