Delhi airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी से हड़कंप, उड़ानों में देरी, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

Delhi airport news: दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह ATC सिस्टम में तकनीकी खराबी से सौ से ज्यादा उड़ानें देरी से चलीं। AAI ने बताया कि AMSS सिस्टम फेल होने से कंट्रोलर्स को मैन्युअल काम करना पद रहा है। फिलहाल टेक्निकल टीम इसे जल्द ठीक करने में लगी है।

Priya Shandilya
अपडेटेड7 Nov 2025, 02:15 PM IST
दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी गड़बड़ी से रुका उड़ानों का शेड्यूल, AAI की टीम जांच में जुटी (फाइल फोटो)
दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी गड़बड़ी से रुका उड़ानों का शेड्यूल, AAI की टीम जांच में जुटी (फाइल फोटो)

Delhi airport news: शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए हालात काफी परेशान करने वाले रहे। अचानक हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के चलते सौ से ज्यादा उड़ानें देरी से रवाना हुईं। सुबह के पीक ऑवर में जब फ्लाइट ऑपरेशन सबसे ज्यादा रहता है, उसी वक्त यह दिक्कत सामने आई जिससे यात्रियों में काफी नाराजगी भी देखने को मिली।

फ्लाइट्स में देरी का कारण

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने जानकारी दी कि उड़ानों में देरी का कारण ‘ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम’ (AMSS) में आई तकनीकी समस्या थी। यह सिस्टम हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) के डेटा को संभालने और पास करने का अहम हिस्सा होता है। इसकी वजह से कंट्रोलर टीम को मैन्युअली फ्लाइट डेटा तैयार करना पड़ा, जिससे उड़ान संचालन धीमा हो गया।

टेक्निकल टीम जुटी समाधान में

AAI ने कहा कि तकनीकी विशेषज्ञों की टीम सिस्टम को जल्द बहाल करने में लगी हुई है। संस्था ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि पूरी कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द सिस्टम को सामान्य किया जा सके। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जारी बयान में लिखा गया, “टेक्निकल टीम सिस्टम को बहाल करने के लिए लगातार काम कर रही है, और उड़ानें जल्द ही सामान्य हो जाएंगी।”

देश का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट

दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGIA) हर दिन करीब 1,500 से जयदा उड़ानों का संचालन करता है। ऐसे में यहां किसी भी सिस्टम गड़बड़ी का असर तुरंत पूरे देश के एयर ट्रैफिक पर पड़ता है। शुक्रवार को भी ऐसा ही हुआ, जब कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की टाइमिंग गड़बड़ा गई।

AAI ने दी यात्रियों को भरोसा

AAI के अनुसार, स्थिति को काबू में लाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपने एयरलाइन से उड़ान की ताजा जानकारी लेकर ही एयरपोर्ट के लिए निकलें। कई एयरलाइनों ने भी यात्रियों को ईमेल और मैसेज के जरिए फ्लाइट शेड्यूल अपडेट करना शुरू कर दिया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी से हड़कंप, उड़ानों में देरी, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी से हड़कंप, उड़ानों में देरी, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी