Mumbai Bomb Threat 2025: अनंत चतुर्दशी से पहले मुंबई में बम धमाके की धमकी, 34 ह्यूमन बम और RDX प्लांट करने का दावा

Mumbai Police High Alert: मुंबई में शुक्रवार को बम धमकी मिलने से सुरक्षा अलर्ट बढ़ गया है। 34 वाहनों में मानव बम और बड़े विस्फोट की चेतावनी दी गई है। ये धमकी लश्कर-ए-जिहादी द्वारा भेजी गई बताई जा रही है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड5 Sep 2025, 01:40 PM IST
मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी
मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी

Mumbai Bomb Threat 2025: मुंबई में शुक्रवार को एक गंभीर सुरक्षा अलर्ट जारी हुआ जब शहर के यातायात नियंत्रण कक्ष को उसके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर बम धमाके की धमकी मिली। ये धमकी अनंत चतुर्दशी के मौके पर हमले की चेतावनी के साथ आई, जिसमें दावा किया गया कि पूरे शहर में 34 वाहनों में 34 मानव बम लगाए गए हैं। इसके साथ ही, 400 किलोग्राम आरडीएक्स से बड़े विस्फोट की बात कही गई है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, ये धमकी कथित तौर पर ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नामक संगठन की ओर से भेजी गई है। संदेश में कहा गया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस चुके हैं और वे मुंबई में एक बड़ा आतंकी हमला करने की योजना बना रहे हैं। धमकी में ये भी दावा किया गया है कि विस्फोट इतना बड़ा होगा कि पूरी मुंबई हिल जाएगी। पुलिस ने बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उनके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर धमकी मिली है। इसमें कहा गया है कि शहरभर में 34 वाहनों में 34 मानव बम लगाए गए हैं और विस्फोट से पूरी मुंबई हिल जाएगी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सMumbai Bomb Threat 2025: अनंत चतुर्दशी से पहले मुंबई में बम धमाके की धमकी, 34 ह्यूमन बम और RDX प्लांट करने का दावा
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सMumbai Bomb Threat 2025: अनंत चतुर्दशी से पहले मुंबई में बम धमाके की धमकी, 34 ह्यूमन बम और RDX प्लांट करने का दावा