
Today Iftar Timing, 1 March 2026: रमजान के पाक महीने के का आज 11वां रोजा है। आज का रोजा भी अपने आप में खास होता है। रमजान में मुस्लिम समाज के लोग पूरे 30 दिन का रोजा रखते। इसमें सुबह के वक्त सेहरी खाते हैं और फिर शाम को इफ्तारी करते हैं। सेहरी और इफ्तारी के बीच पूरे दिन न कुछ खाते हैं और न ही पीते हैं। अगर आपने भी रोजा रखा है, तो आइए जानते हैं कि आपके शहर में कितने बजे इफ्तारी होगी।
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आज, 1 मार्च 2026 को इफ्तारी के समय अलग-अलग है।प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज इफ्तारी का समय शाम 06:08 बजे रहेगा, जबकि कानपुर में रोजा खोलने का वक्त 06:11 बजे निर्धारित है। संगम नगरी प्रयागराज में शाम 06:01 बजे और वाराणसी में इफ्तारी 06:00 बजे होगी। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज रोजा इफ्तार का समय शाम 06:22 बजे रहेगा।
| शहर | इफ्तारी का समय |
|---|---|
| नई दिल्ली | शाम 6:22 बजे |
| हैदराबाद | शाम 6:24 बजे |
| मुंबई | शाम 6:44 बजे |
| बेंगलुरु | शाम 6:30 बजे |
| लखनऊ | शाम 6:08 बजे |
| चेन्नई | शाम 6:18 बजे |
| कोलकाता | शाम 5:41 बजे |
‘अल्लाहुम्मा इन्नी लका सुम्तु, व बिका आमन्तु, व अलैका तवक्कल्तु, व अला रिज़्किका अफ़्तरतु।’
अर्थ- ऐ अल्लाह! मैंने तेरे लिए रोज़ा रखा, तुझ पर ईमान लाया, तुझ पर भरोसा किया और तेरी दी हुई रोजी से रोजा खोला।
'Allahumma inni laka sumtu wa bika aamantu wa ‘alayka tawakkaltu wa ‘ala rizqika aftartu.'
Meaning- O Allah! I fasted for You, I believe in You, I trust in You and with Your sustenance I break my fast.
اللَّهُمَّ إِنِّي لَكَ صُمْتُ وَبِكَ آمَنْتُ وَعَلَيْكَ تَوَكَّلْتُ وَعَلَى رِزْقِكَ أَفْطَرْتُ
| शहर | सेहरी का समय (02 मार्च) |
|---|---|
| दिल्ली (एनसीआर) | सुबह 5:27 |
| मुंबई | सुबह 5:45 |
| कोलकाता | सुबह 04:43 |
| बेंगलुरु | सुबह 05:25 |
| हैदराबाद | सुबह 5:22 |
| चेन्नई | सुबह 5:14 |
| लखनऊ | सुबह 5:12 |
| कानपुर | सुबह 5:15 |
| रांची | सुबह 4:55 |
| अहमदाबाद | सुबह 5:46 |
| सूरत | सुबह 5:45 |
| पुणे | सुबह 5:40 |
'Wa bisawmi ghadin nawaiytu min shahri Ramadan.'
Meaning- I intend to keep the fast for tomorrow in the month of Ramadan.-
وَبِصَوْمِ غَدٍ نَوَيْتُ مِنْ شَهْرِ رَمَضَانَ
अगर कोई व्यक्ति सिर्फ दिल में यह इरादा कर ले कि वह अल्लाह की रजा के लिए रोजा रख रहा है, तो उसकी नीयत पूरी मानी जाती है।
रजमान में सेहरी और इफ्तारी दोनों का अपना अलग महत्व है। दोनों के बिना ही रोजा अधूरा होता है। सेहरी सुबह के वक्त के खाने को कहा जाता है, जो सूर्योदय से पहले खाया जाता है इसे खाकर ही रोजा रखा जाता है। वहीं इफ्तारी सूरज के ढलने के बाद होती है। मान्यताएं हैं कि अगर खजूर और पानी पीकर रोजा खोला जाए, तो काफी अच्छा होता है। इस्लाम धर्म में रोजा काफी अहम पर्व में से एक है। 30 दिन के रोजे के बाद ईद आती है।
इसके अलावा रमजान में जुमे की नमाज का भी अपना अलग महत्व है। इस साल रमजान में पहला और दूसरा जुमा 20 और 27 फरवरी को पड़ गया है। वहीं तीसरा जुमा 6 मार्च को आएगा, चौथा जुमा 13 मार्च को और आखिरी यानी पांचवां जुमा 20 मार्च को होगा।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.