
Today Iftar Timing, 7 March 2026: रमजान के पाक महीने के 16 दिन बीत गए हैं और आज 17वां रोजा है। आज का रोजा भी अपने आप में बेहद खास है। मगफिरत के आईने में देखा जाए तो सत्रहवां रोजा आखिरत की फिक्र और अल्लाह का जिक्र है। हर दिन की तरह आज भी रोजेदार शाम को इफ्तारी करते हुए रोजा खोलेंगे। दिल्ली-मुंबई, हैदराबाद समेत देशभर में इफ्तारी का अलग-अलग वक्त है। आइए जानते हैं आज कितने बजे इफ्तारी होगी।
आज 7 मार्च को देश के पांच बड़े शहरों में इफ्तार की टाइमिंग अलग-अलग है। दिल्ली में रोजेदारों के लिए इफ्तार का समय 06:26 PM है, जबकि नोएडा में ये थोड़ा पहले 06:25 PM पर होगा। मुंबई में इफ्तार का समय सबसे देर से है, यानी 06:47 PM, वहीं पुणे में 06:43 PM पर रोजा खोला जाएगा। कोलकाता में इफ्तार का समय सबसे जल्दी है, यहां रोजेदारों को 05:44 PM पर इफ्तार करना होगा।
| शहर का नाम (City Name) | इफ्तार समय (7 March Iftar Timing) |
|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 06:26 PM |
| नोएडा (Noida) | 06:25 PM |
| चेन्नई (Chennai) | 06:19 PM |
| लखनऊ (Lucknow) | 06:12 PM |
| पुणे (Pune) | 06:43 PM |
| मुंबई (Mumbai) | 06:47 PM |
| कोलकाता (Kolkata) | 05:44 PM |
| हैदराबाद (Hyderabad) | 06:25 PM |
| पटना (Patna) | 05:54 PM |
| भुवनेश्वर (Bhuvneshwar) | 05:55 PM |
| जयपुर (Jaipur) | 06:32 PM |
| इंदौर (Indore) | 06:34 PM |
| बेंगलुरु (Bengaluru) | 06:30 PM |
| अहमदाबाद (Ahmadabad) | 06:46 PM |
| सूरत (Surat) | 06:46 PM |
| कानपुर (Kanpur) | 06:14 PM |
| जम्मू (Jammu) | 06:33 PM |
| रांची (Ranchi) | 05:55 PM |
| चंडीगढ़ (Chandigarh) | 06:26 PM |
‘अल्लाहुम्मा इन्नी लका सुम्तु, व बिका आमन्तु, व अलैका तवक्कल्तु, व अला रिज़्किका अफ़्तरतु।’
अर्थ- ऐ अल्लाह! मैंने तेरे लिए रोजा रखा, तुझ पर ईमान लाया, तुझ पर भरोसा किया और तेरी दी हुई रोजी से रोजा खोला।
'Allahumma inni laka sumtu wa bika aamantu wa ‘alayka tawakkaltu wa ‘ala rizqika aftartu.'
Meaning- O Allah! I fasted for You, I believe in You, I trust in You and with Your sustenance I break my fast.
اللَّهُمَّ إِنِّي لَكَ صُمْتُ وَبِكَ آمَنْتُ وَعَلَيْكَ تَوَكَّلْتُ وَعَلَى رِزْقِكَ أَفْطَرْتُ
| शहर का नाम (City Name) | सेहरी का समय (08 मार्च) |
|---|---|
| दिल्ली (NCR) | सुबह 5:20 |
| मुंबई (Mumbai) | सुबह 5:40 |
| कोलकाता (Kolkata) | 04:38 पूर्वाह्न |
| बेंगलुरु (Bengaluru) | 05:21 पूर्वाह्न |
| हैदराबाद (Hyderabad) | सुबह 5:18 |
| चेन्नई (Chennai) | सुबह 5:10 |
| लखनऊ (Lucknow) | सुबह 5:06 |
| कानपुर (Kanpur) | सुबह 5:09 |
| रांची (Ranchi) | सुबह 4:50 |
| अहमदाबाद (Ahmadabad) | सुबह 5:40 |
| सूरत (Surat) | सुबह 5:40 |
| पुणे (Pune) | सुबह 5:36 |
अंग्रेजी में रोजा रखने की दुआ (Roza Rakhne Ki Dua in English)
'Wa bisawmi ghadin nawaiytu min shahri Ramadan.'
Meaning- I intend to keep the fast for tomorrow in the month of Ramadan.-
अरबी में रोजा रखने की दुआ (Roza Rakhne Ki Dua in Arabic)
وَبِصَوْمِ غَدٍ نَوَيْتُ مِنْ شَهْرِ رَمَضَانَ
अगर कोई व्यक्ति सिर्फ दिल में यह इरादा कर ले कि वह अल्लाह की रजा के लिए रोजा रख रहा है, तो उसकी नीयत पूरी मानी जाती है।
रमजान इस्लाम का सबसे मुकद्दस महीना इसलिए है क्योंकि इसी महीने में अल्लाह ने इंसानियत की हिदायात के लिए पवित्र कुरान नाजिल (अवतरित) किया था। यह महीना सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि सब्र, परहेजगारी और आत्म-शुद्धि का वक्त है, जहां रोजा रखकर इंसान अपनी इच्छाओं पर काबू पाना सीखता है और गरीबों की भूख का एहसास करता है। मान्यता है कि इस दौरान इबादत का सवाब कई गुना बढ़ जाता है और सच्चे दिल से तौबा करने पर पिछले तमाम गुनाह माफ कर दिए जाते हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.