Aaj Ka Mausam Update, 20 January 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत पहाड़ों पर एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने हड्डी जमा देने वाली ठंड के बीच बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में सोमवार को भले ही धूप निकली, लेकिन यूपी में ठंड का सितम जारी रहा। वहीं जम्मू कश्मीर से उत्तराखंड- हिमाचल प्रदेश तक न्यूनतम तापमान में कमी देखी गई। आइए जानते हैं कि आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल
दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश एंट्री मारने वाली है। आज मौसम विभाग ने आसमान में कोहरे के साथ ही बादल छाए रहने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में मौसम बदलने वाला है। 22 से 25 जनवरी तक यूपी के कई हिस्सों में बरसात देखने को मिलेगी। वहीं इसके साथ ही सुबह और रात को घना कोहरा भी छा सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बरेली, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद और मेरठ में आज शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। वहीं बिहार के भी कई शहरों के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, पटना, गया, जहानाबाद, बक्सर, सिवान, भोजपुर, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, खगड़िया में तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी देखी जा सकती है।
पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड के पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग नेशुक्रवार को नैनीताल और उसके आसपास के जिले देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत और उधमसिंहनगर में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं आज तापमान गिरने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 22 से 25 जनवरी के बीच मौसम कुछ ज्यादा ही खराब रहेगा। वहीं कुछ जगहों पर बर्फबारी भी हो सकती है।