आज का मौसम: क्या आज दिल्ली में बरसात होगी? IMD की 18 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानिए देशभर का वेदर अपडेट

Today Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 19 मार्च तक मध्य प्रदेश और गुजरात में बारिश होगी। वहीं यूपी और बिहार में भी मौसम बदलने वाला है, जबकि दिल्ली में आज गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड14 Mar 2026, 06:57 AM IST
आज कैसा रहेगा देशभर का वेदर
आज कैसा रहेगा देशभर का वेदर

(Aaj ka mausam,आज का वेदर अपडेट): देशभर के कई राज्यों में गर्मी की दस्तक से पहले आंधी-बारिश का रौद्र रूप देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में यूपी समेत 18 राज्यों में तूफान के साथ बरसात का अलर्ट जारी किया है। वहीं आंधी बारिश के बीच कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां पर लू की चेतावनी जारी की गई है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ

दिल्ली में आज का दिन गर्मी भरा बीतने वाला है। हालांकि शाम होते-होते वेदर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने राजधानी में 15 मार्च से मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, आज राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है।

यूपी में छाएंगे काले बादल

उत्तर प्रदेश आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना है, लेकिन आज मौसम खराब रहने वाला है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज बादलों का डेरा जमा नजर आएगा। वहीं कुछ जगहों पर बरसात भी हो सकती है। हालांकि बारिश की वजह तापमान में कोई कमी नहीं आएगी।

यह भी पढ़ें | LPG Crisis: यूपी में सपा पार्षद के घर मिले 836 सिलेंडर? क्या है वायरल दावे का सच

आज कितना रहेगा आपके शहर का तापमान?

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
दिल्ली32°C19°C
मुंबई32°C24°C
चेन्नई31°C24°C
कोलकाता34°C25°C
लखनऊ36°C21°C
पटना35°C20°C
रांची34°C19°C
भोपाल36°C22°C
जयपुर32°C20°C
शिमला23°C10°C
नैनीताल25°C14°C


बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

यूपी से सटे बिहार में आज से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 14-15 मार्च को उत्तर और पूर्वी बिहार के कई इलाकों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही बारिश की वजह से तापमान में भी कमी आएगी।

यह भी पढ़ें | सोने के दामों में आई गिरावट, क्या गहने खरीदने का है सही मौका? जानें आज का भाव

पंजाब-हरियाणा में गर्मी से मिलेगी राहत

यूपी-बिहार ही नहीं पंजाब और हरियाणा के लोगों के लिए भी गुड न्यूज है। मौसम विभाग ने 15 से 19 मार्च तक पंजाब-हरियाणा में मौसम सुहाना रहने का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, इन तीन दिनों में कुछ जिलों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है।

इन 18 राज्यों में आज से आंधी-बारिश का अलर्ट

राज्य/क्षेत्रतारीख़ेंमौसम की स्थिति
दिल्लीआजबादल छाए रहेंगे, 10–15 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख15–16 मार्चगरज, बिजली, 30–50 किमी/घंटा हवाएं; 15 मार्च को छिटपुट ओलावृष्टि
हिमाचल प्रदेश15–16 मार्चगरज, बिजली, 30–50 किमी/घंटा हवाएं; 15 मार्च को छिटपुट ओलावृष्टि
उत्तराखंड14, 15–16 मार्चगरज, बिजली, 50–60 किमी/घंटा हवाएं; झोंके 70 किमी/घंटा तक; 15–16 मार्च को ओलावृष्टि
पंजाब15–19 मार्चछिटपुट हल्की बारिश, गरज, बिजली, 30–50 किमी/घंटा हवाएं; 15–16 मार्च को ओलावृष्टि
हरियाणा15–19 मार्चछिटपुट हल्की बारिश, गरज, बिजली, 30–50 किमी/घंटा हवाएं; 15–16 मार्च को ओलावृष्टि
चंडीगढ़15–19 मार्चछिटपुट हल्की बारिश, गरज, बिजली, 30–50 किमी/घंटा हवाएं; 15–16 मार्च को ओलावृष्टि
उत्तर प्रदेश (पूर्वी)15–16 मार्चगरज, बिजली, 30–50 किमी/घंटा हवाएं; 15–16 मार्च को ओलावृष्टि
उत्तर प्रदेश (पश्चिमी)16 मार्चगरज, बिजली, 30–50 किमी/घंटा हवाएं; ओलावृष्टि
राजस्थान13–14 मार्चछिटपुट हल्की बारिश, गरज, बिजली, 30–50 किमी/घंटा हवाएं

मध्य प्रदेश-गुजरात में गिरेगा तापमान

मध्य प्रदेश और गुजरात के लोगों को भी गर्मी से निजात मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 15 से 19 मार्च तक दोनों ही राज्य में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा तापमान में काफी गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें | कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें दिल्ली-यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

इन राज्यों में लू चलने की चेतावनी

राज्य/क्षेत्रतारीख़ेंमौसम की स्थिति
हिमाचल प्रदेश14 मार्चभीषण उष्ण लहर की संभावना
ओडिशा14 मार्चउष्ण लहर की संभावना
मध्य प्रदेश14 मार्चउष्ण लहर की संभावना
विदर्भ14 मार्चउष्ण लहर की संभावना
कोंकण14 मार्चउष्ण लहर की संभावना
सौराष्ट्र और कच्छ14 मार्चउष्ण लहर की संभावना
झारखंड15 मार्चउष्ण लहर की संभावना
गुजरात राज्य14 मार्चउष्ण लहर की संभावना
कोंकण और गोवा तटीय क्षेत्र14 मार्चउष्ण लहर की संभावना
केरल14–15 मार्चगर्म और आर्द्र मौसम की संभावना
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सआज का मौसम: क्या आज दिल्ली में बरसात होगी? IMD की 18 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानिए देशभर का वेदर अपडेट
More
होमट्रेंड्सआज का मौसम: क्या आज दिल्ली में बरसात होगी? IMD की 18 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानिए देशभर का वेदर अपडेट