Weather Update Today: उत्तर भारत में बढ़ा कोहरा, IMD ने इन राज्यों में जताई बर्फबारी और शीतलहर की संभावना

बिहार और उत्तर प्रदेश में सर्दी का असर कम है, लेकिन कोहरा और धुंध लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बिगड़ रही है और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड14 Dec 2025, 06:59 AM IST
Weather Update Today: उत्तर भारत में बढ़ा कोहरा, IMD ने इन राज्यों में जताई बर्फबारी और शीतलहर की संभावना
Weather Update Today: उत्तर भारत में बढ़ा कोहरा, IMD ने इन राज्यों में जताई बर्फबारी और शीतलहर की संभावना

Weather News in Hindi: उत्तर भारत में इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है। कहीं तापमान बढ़ रहा है तो कहीं धुंध और कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में कोहरा छाया हुआ है।

हालांकि अभी बहुत ज्यादा ठंड पड़ने का कोई अलर्ट नहीं है। दूसरी तरफ दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिससे हवा जहरीली हो गई है और लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

यह भी पढ़ें | हेयरफॉल को रोकने का डॉक्टर ने बताया रामबाण इलाज, शैम्पू में मिलाकर लगाएं ये चीज

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्के बादल रह सकते हैं। बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। तमिलनाडु में भी हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार के बाद रविवार सुबह भी घना कोहरा देखने को मिला। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद सहित पूरे एनसीआर में दृश्यता काफी कम रही, जिससे सड़कों पर वाहन धीमी रफ्तार से चलते नजर आए। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें | किसी को आ रहा है हार्ट अटैक तो कार्डियोलॉजिस्ट से जानिए सबसे पहले क्या करें?

दिल्ली में वायु गुणवत्ता भी लगातार बिगड़ रही है। शनिवार शाम तक एक्यूआई 440 के आसपास था, जबकि रविवार को यह 500 से ऊपर पहुंच गया। हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है। बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान बढ़कर 10 से 11 डिग्री के बीच दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री रहा।

देश के कई हिस्सों में शीत लहर और घने कोहरे का असर बना हुआ है। तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में गंभीर शीतलहर की चेतावनी दी गई है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 18 दिसंबर तक, असम-मेघालय और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 16 दिसंबर तक घना कोहरा छा सकता है।

यह भी पढ़ें | सर्दी के मौसम में घर पर झटपट कैसे बनाएं मिक्स्ड अचार? नोट कर लें ये आसान रेसिपी

हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 15 और 16 दिसंबर को कोहरे की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 16 दिसंबर तक घना कोहरा रह सकता है। उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और अगले 24 घंटों में बहुत घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है।

फिलहाल उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का इंतजार बना हुआ है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार उत्तर, मध्य, पूर्वी और पश्चिमी भारत में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी भारत, यानी पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले 24 घंटों में तापमान करीब 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। महाराष्ट्र में अगले चार दिनों में 2 से 3 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना है। पूर्वी और मध्य भारत में फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

यह भी पढ़ें | Green Peas Recipes: हरी मटर के शौकीन सर्दी में जरूर ट्राई करें ये 5 डिशेज

बिहार और उत्तर प्रदेश में सर्दी अभी पूरी तरह से असर नहीं दिखा रही है। सुबह और शाम ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं। पछुआ हवाओं के कारण तापमान धीरे-धीरे गिर रहा है। कई शहरों में स्मॉग छाया हुआ है। ग्रामीण इलाकों में कोहरा और शहरी क्षेत्रों में धुंध व प्रदूषण लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWeather Update Today: उत्तर भारत में बढ़ा कोहरा, IMD ने इन राज्यों में जताई बर्फबारी और शीतलहर की संभावना
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWeather Update Today: उत्तर भारत में बढ़ा कोहरा, IMD ने इन राज्यों में जताई बर्फबारी और शीतलहर की संभावना