Aaj Ka Mausam: कोहरे के बीच यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली समेत पहाड़ों का मौसम

Today Weather Update: दिल्ली-एनसीआर और यूपी-बिहार में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड17 Jan 2026, 06:45 AM IST
17 जनवरी का वेदर अपडेट
17 जनवरी का वेदर अपडेट

Weather Forecast 17 January, Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में एक बार फिर से सर्द हवाओं ने ठंड का मीटर हाई कर दिया है। दिन में निकलने वाली धूप भी ठंडी हवाओं के आगे बेबस लग रही है। यूपी-बिहार की बात करें, तो वहां पर दिन की शुरुआत ही घने कोहरे के साथ हो रही है। वहीं पहाड़ों पर अगले तीन दिनों तक मौसम विभाग ने बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में आज कोहरे-प्रदूषण की मार

राजधानी दिल्ली में चल रही सर्द हवाओं ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इस वक्त दिल्ली के लोग ठंड के साथ ही प्रदूषण की भी मार झेल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक जा सकता है। वहीं सुबह-शाम शीतलहर चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें | कोरोना काल में शख्स की चली गई नौकरी, अब 50 लाख का है टर्नओवर

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली6°C20°C
मुंबई21°C28°C
चंडीगढ़6°C19°C
भोपाल10°C25°C
जयपुर8°C24°C
लखनऊ7°C19°C
पटना8°C20°C
कोलकाता12°C24°C
शिमला5°C18°C
देहरादून6°C18°C
कश्मीर-2°C8°C

यूपी-बिहार का मौसम अपडेट

दिल्ली से सटे यूपी-बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह के वक्त आसमान में घना कोहरा छाया रहता है, लेकिन दिन में हल्की धूप निकल जाती है। हालांकि 1 घंटे की धूप ठंड के आगे बेअसर दिख रही है। मौसम विभाग ने आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, गोरखपुर, देवरिया, संतकबीरनगर, कुशीनगर, बस्ती, बहराइच में कोहरा छाने की संभावना जताई है। हालांकि 18-20 जनवरी तक यूपी के कई शहरों में बूंदाबांदी हो सकती है।

वहीं बिहार में भी आज घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधुबनी, सहरसा, दरभंगा, भागलपुर, गया और नवादा समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा और विजिबिलिटी भी कम हो जाएगी।

पहाड़ों पर कब होगी बर्फबारी?

उत्तराखंड हो या फिर हिमाचल प्रदेश, दोनों ही राज्यों में आज से मौसम बिगड़ने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से IMD ने अगले तीन दिनों तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। हालांकि अगले 5 दिन तक हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर और ऊना समेत कई जिलों में शीतलहर और कोहरे के कारण कड़ाके की सर्दी का सितम जारी रहेगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: कोहरे के बीच यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली समेत पहाड़ों का मौसम
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: कोहरे के बीच यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली समेत पहाड़ों का मौसम