Aaj Ka Mausam: शीतलहर के बीच दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी समेत देशभर का मौसम

Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में ठंड और कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी की है। वहीं हिमाचल प्रदेश में आज बर्फबारी की संभावना है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड19 Jan 2026, 06:38 AM IST
19 जनवरी को कैसा रहेगा देशभर का वेदर
19 जनवरी को कैसा रहेगा देशभर का वेदर

Today Weather Update, 19 January 2026: दिल्ली-नोएडा समेत उत्तर भारत में ठंड ने अपनी पकड़ जमा ली है। सुबह-शाम को छाने वाला घना कोहरा लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर रहा है। वहीं राजधानी दिल्ली में गलन वाली ठंड महसूस हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश की वजह से इन राज्यों के तापमान में भी गिरावट आएगी।आइए जानते है आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में आज बारिश की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण और ठंड के बाद अब बारिश का भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि, IMD ने शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई है। वहीं आज राजधानी में घना कोहरा देखने को मिल सकता है और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक जा सकता है।

यह भी पढ़ें | दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का असर, कई राज्यों में बढ़ेगी ठंड, जानें कल का मौसम

यूपी-बिहार में आज शीतलहर की चेतावनी

दिल्ली से सटे यूपी-बिहार में आज शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। देवरिया, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, नोएडा, झांसी, आगरा और मथुरा में आज शीतलहर का अलर्ट है, जबकि शुक्रवार को यहां भी बारिश की संभावना है। वहीं बिहार में भी आज ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है।पटना, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, सारण, आरा, बक्सर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी में कोहरे के साथ शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ों पर आज कैसा रहेगा वेदर

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश दोनों ही जगह जल्द मौसम बिगड़ने वाला है। हिमाचल प्रदेश के मनाली, लाहौल स्पीति, कांगड़ा, चंबा और कुल्लू में आज से 3 दिनों तक बारिश और हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड के आज मौसम ठंडा रह सकता है। IMD के अनुसार हरिद्वार, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, हेमकुंड साहिब, बद्रीनाथ और केदारनाथ के तापमान में गिरावट आ सकती है।

7 राज्यों में IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

तारीखप्रभावित राज्य/क्षेत्रमौसम की संभावना
19 जनवरीजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंडहल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी
21 जनवरीजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंडहल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी
22 जनवरीजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थानहल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी
22 जनवरीपंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थानगरज-चमक के साथ बारिश
23 जनवरीकश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश (ऊँचे इलाके)कहीं-कहीं भारी बारिश/बर्फबारी
23 जनवरीउत्तराखंडगरज-चमक के साथ बारिश
23 जनवरीपंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थानगरज-चमक के साथ बारिश
24 जनवरीउत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थानहल्की से मध्यम बारिश/गरज-चमक के साथ बारिश

कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट

कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। IMD ने अगले कुछ दिनों में विशेषकर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश एवं बर्फबारी होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया है कि लगातार पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर को प्रभावित करेंगे, जिससे अगले कुछ दिनों में बारिश एवं बर्फबारी होने की संभावना है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: शीतलहर के बीच दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी समेत देशभर का मौसम
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: शीतलहर के बीच दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी समेत देशभर का मौसम