आज का मौसम: दिल्ली से कश्मीर तक बिगड़ेगा मौसम, 10 राज्यों में होगा बारिश का तांडव, जानिए आज का वेदर अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में अगले 24-48 घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश की उम्मीद है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। यूपी और बिहार में भी भारी बारिश की चेतावनी है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का भी अंदेशा है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड21 Jan 2026, 06:40 AM IST
आज का मौसम अपडेट
आज का मौसम अपडेट

Today Weather Update, 21 January 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में अगले 24 घंटे में मौसम बदलने वाला है। शीतलहर के बीच IMD ने 10 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश की वजह से कई जगहों पर तापमान भी नीचे जाएगा। वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ही बर्फबारी भी होने की संभावना है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में बारिश की दस्तक

ठंड, कोहरे, प्रदूषण के बाद अब राजधानी में बारिश दस्तक देने वाली है। IMD के अनुसार अगले 24-48 घंटों में राजधानी में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। वहीं बारिश की वजह से राजधानी में ठंड बढ़ सकती है। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

यूपी-बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

यूपी-बिहार में भी मौसम बदलने वाला है। दोनों ही राज्यों में अगले 24 घंटे में मध्यम से भारी स्तर की बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, आज अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, झांसी, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, आगरा, मथुरा, टुंडला, अलीगढ़ और गौतमबुद्ध नगर में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं बिहार के गया, जहानाबाद, सारण, सिवान, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें | दिल्ली-एनसीआर में और बढ़ेगी ठंड, बारिश के आसार

पहाड़ों पर आज गिरेगा तापमान

मैदानी इलाकों की तरह पहाड़ों पर भी बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कोल्ड डे जैसी स्थिति रहने वाली है। वहीं 23 से 25 जनवरी तक दोनों ही राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट है और कुछ जगहों पर बर्फबारी भी हो सकती है।

आपके शहर में आज कितना रहेगा तापमान?

शहरअधिकतम तापमान (21 जनवरी)न्यूनतम तापमान (21 जनवरी)
दिल्ली22°C08°C
मुंबई28°C23°C
कोलकाता27°C17°C
चेन्नई28°C23°C
लखनऊ21°C11°C
पटना20°C11°C
रांची23°C09°C
जयपुर24°C13°C
भोपाल24°C13°C
नैनीताल18°C06°C
शिमला17°C04°C

कश्मीर में कब होगी बर्फबारी?

कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जबकि इस सप्ताह घाटी में बारिश और बर्फबारी के दौर की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि कहा कि 22-24 जनवरी और 26-28 जनवरी के दौरान एक के बाद एक आने वाले दो पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर को प्रभावित कर सकते हैं।

इन 10 राज्यों में है बारिश का अलर्ट

राज्य/क्षेत्रतारीखेंमौसम पूर्वानुमान
उत्तर प्रदेश (पश्चिमी)22–24 जनवरीगरज-बारिश, बिजली कड़कना, तेज हवाएँ (30–50 किमी/घंटा)
उत्तर प्रदेश (पूर्वी)24 जनवरीगरज-बारिश, बिजली कड़कना, तेज हवाएँ (30–50 किमी/घंटा)
पंजाब22–24 जनवरीगरज-बारिश, बिजली कड़कना, तेज हवाएँ
हरियाणा22–24 जनवरीगरज-बारिश, बिजली कड़कना, तेज हवाएँ
दिल्ली22–24 जनवरीगरज-बारिश, बिजली कड़कना, तेज हवाएँ
हिमाचल प्रदेश22–24 जनवरीगरज-बारिश, बिजली कड़कना, तेज हवाएँ
उत्तराखंड22–24 जनवरीगरज-बारिश, बिजली कड़कना, तेज हवाएँ
राजस्थान (पश्चिमी)22–24 जनवरीगरज-बारिश, बिजली कड़कना, तेज हवाएँ
राजस्थान (पूर्वी)22–24 जनवरीगरज-बारिश, बिजली कड़कना, तेज हवाएँ
जम्मू-कश्मीर व लद्दाख21 जनवरीहल्की से मध्यम बारिश
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र22–26 जनवरीभारी बारिश और बर्फबारी
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सआज का मौसम: दिल्ली से कश्मीर तक बिगड़ेगा मौसम, 10 राज्यों में होगा बारिश का तांडव, जानिए आज का वेदर अपडेट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सआज का मौसम: दिल्ली से कश्मीर तक बिगड़ेगा मौसम, 10 राज्यों में होगा बारिश का तांडव, जानिए आज का वेदर अपडेट