Aaj Ka Mausam: कोल्ड वेव के बीच दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, जानिए आज यूपी-बिहार समेत राजस्थान में कैसा रहेगा वेदर

Today Weather Update: उत्तर भारत में भयंकर ठंड का प्रकोप जारी है। दिल्ली में सीवियर कोल्ड वेव अलर्ट है। यूपी-बिहार में घने कोहरे और शीतलहर का खतरा है। हिमाचल, उत्तराखंड और राजस्थान में भी मौसम खराब होने की चेतावनी है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड15 Jan 2026, 06:56 AM IST
आज का मौसम अपडेट
आज का मौसम अपडेट

आज का मौसम, 15 जनवरी 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने आज सुबह से ही टॉचर देना शुरु कर दिया है। राजधानी गलन वाली ठंड का सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। वहीं इसी बीच मौसम विभाग ने 16 जनवरी के बाद बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। मैदानी इलाकों में होने वाली ये बारिश ठंड और कुहासे को और बढ़ा देगी। वहीं पर 16 जनवरी से हल्की बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में बर्फीली हवाओं का हुआ आगमन

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर राजधानी दिल्ली तक दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी में सीवियर कोल्ड वेव की स्थिति का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं आज 16 जनवरी के बाद मौसम बदलने की भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश का आगमन होने वाला है। बर्फीली हवाओं के साथ होने वाली ये बारिश दिल्ली में कड़ाके की ठंड और और बढ़ा देगी। ऐसे में दिल्लीवासियों के लिए ये बारिश एक नया टॉर्चर बनकर आ रही है।

यह भी पढ़ें | India vs NZ: डैरिल मिचेल का नाबाद शतक, न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट से हराया

यूपी-बिहार में ठंड है प्रचंड

यूपी-बिहार का भी हाल कुछ दिल्ली जैसा ही है। सुबह जगने के बाद सामने वाला घर दिखना मुश्किल हो जाता है। कोहरे और ठंड की अटैक के बीच अभी यूपी-बिहार वालों के दिन काफी कठिन दौर से गुजर रहे हैं। आज पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही यूपी में घने कोहरे की अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आज गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, आगरा, मथुरा, मेरठ, नोएडा, झांसी, बरेली, और अलीगढ़ में खतरनाक शीतलहर चलने की भी चेतावनी दी गई है। इसके अलावा बिहार में भी गलन वाली ठंड ने अपनी पकड़ बना ली है। आज पटना, सिवान, बक्सर, भोजपुर, सारण, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, खगड़िया, दरभंगा और मधुबनी में खतरनाक शीतलहर चलने की चेतावनी है।

पहाड़ों पर आज कैसा रहेगा वेदर

मैदानी इलाकों की तरह पहाड़ भी इस वक्त ठंड की चपेट में है। हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बारिश और उच्च इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से तापमान में भी गिरावट आ सकती है। वहीं उत्तराखंड के पिथौरागढ़,चमोली, लैंसडाउन, नैनीताल और धनोल्टी में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा।

यह भी पढ़ें | दिल्ली-यूपी में अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, J&K में बर्फबारी के आसार

राजस्थान में शीतलहर की चेतावनी

राजस्थान भी इस वक्त शीतलहर की चपेट में है। बीकानेर जिले के लूणकरनसर में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा भी दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक राज्य की मुश्किलें और बढ़ने का अनुमान लगाया है। आज जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, सीकर और बीकानेर में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: कोल्ड वेव के बीच दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, जानिए आज यूपी-बिहार समेत राजस्थान में कैसा रहेगा वेदर
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: कोल्ड वेव के बीच दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, जानिए आज यूपी-बिहार समेत राजस्थान में कैसा रहेगा वेदर