Aaj Ka Mausam: ठंड की दस्तक से पहले बारिश का कहर! यूपी-बिहार में मौसम ने ली करवट, जानिए पहाडों पर आज कैसा रहेगा वेदर

Sunday Weather Update: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में नवंबर की शुरुआत से ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड2 Nov 2025, 07:03 AM IST
आज का वेदर अपडेट
आज का वेदर अपडेट

Today weather Update, 2 November 2025: नवंबर के शुरु होने के साथ ही दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। इसी ठंड के बीच मौसम विभाग ने आज से 6 अक्तूबर तक यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन 4 दिनों में होने वाली बारिश से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी, जिसकी वजह से दिल्ली से राजस्थान तक कड़ाके की ठंड महसूस होने लगेगी। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में आज छाई रहेगी धुंध

दिल्ली-एनसीआर में ठंड की दस्तक से पहले प्रदूषण का प्रकोप जारी है। लोग सड़कों पर मास्क लगाकर घूम रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज भी धुंध छाई रहेगी और दिन तक आसमान साफ हो जाएगा। वहीं ठंड की बात करें, तो 7 नवंबर से राजधानी दिल्ली में ठंड दस्तक दे देगी।

कहां-कब होगी बारिश?

तारीखक्षेत्र/राज्यमौसम की स्थिति
2 नवंबरगुजरातगरज के साथ बिजली, तेज हवाएं (30–40 किमी/घंटा)
3 नवंबरपश्चिमी राजस्थानगरज-बिजली के साथ बारिश
3–4 नवंबरपूर्वी राजस्थानगरज-बिजली के साथ बारिश
4 नवंबरजम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबादगरज, बिजली और तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा)
4–5 नवंबरमध्य महाराष्ट्रगरज-बिजली के साथ बारिश
5 नवंबरकोंकण-गोवागरज-बिजली के साथ बारिश
4–6 नवंबरउत्तर-पश्चिम भारत (हिमालयी क्षेत्र सहित)हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी

यूपी में थमेगा बारिश का दौर

चक्रवात मोंथा का असर अब थमने लगा है। पूरे उत्तर प्रदेश में हो रही बारिश ने मौसम कूल कर दिया है। हालांकि अब यूपी में बारिश का दौर थमने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 2 नवंबर को पूर्वी यूपी के साथ पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि 3 नंवबर को कुछ जगहों पर बूंदा-बांदी होने के आसार हैं।

बिहार में गिरेगा तापमान

शनिवार को बिहार के कई जिलोंपटना, दरभंगा, पूर्णिया, किशनगंज और मुजफ्फरपुर में हल्की से मध्यम बारिश ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। तापमान में 2 से 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को सुबह-शाम की सिहरन साफ महसूस होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से बारिश का दौर थमेगा, लेकिन आसमान में हल्के बादल और ठंडी हवाएं बनी रहेंगी, जो ठंड के असर को बरकरार रखेंगी।

पहाडों पर कैसा रहेगा मौसम?

पहाडों पर एक बार फिर से मौसम बदल रहा है। 4 और 5 नवंबर कोमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर के अलावा रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही तापमान भी गिर सकता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: ठंड की दस्तक से पहले बारिश का कहर! यूपी-बिहार में मौसम ने ली करवट, जानिए पहाडों पर आज कैसा रहेगा वेदर
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: ठंड की दस्तक से पहले बारिश का कहर! यूपी-बिहार में मौसम ने ली करवट, जानिए पहाडों पर आज कैसा रहेगा वेदर
OPEN IN APP