कल का मौसम: यूपी-बिहार में कोहरे के तांडव के बीच दिल्ली में बारिश का अलर्ट, जानिए कल कैसा रहेगा देशभर का वेदर

Kal Ka Weather Update: 1 जनवरी 2026 को दिल्ली और यूपी-बिहार में मौसम बिगड़ने की संभावना है। दिल्ली में हल्की बारिश और यूपी-बिहार में कोहरे का अलर्ट है। वहीं जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड31 Dec 2025, 08:00 PM IST
1 जनवरी को देशभर में कैसा रहेगा मौसम
1 जनवरी को देशभर में कैसा रहेगा मौसम

kal ka Mausam, 1 January 2026: नए साल के पहले दिन अगर आप भी बाहर घूमने जा रहे हैं,तो एक बार मौसम अपेडट देख लीजिए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कल यानी 1 जनवरी को दिल्ली से यूपी-बिहार तक मौसम बिगड़ने वाला है। दिल्ली में साल के पहले दिन हल्की बारिश की संभावना है। वहीं यूपी-बिहार में कोहरे का अलर्ट जारी किय गया है। अगर पहाड़ों की बात करें, तो कल जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में नए साल यानी 1 जनवरी पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी में अधिकतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह के समय तापमान गिरकर 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

कश्मीर में नए साल का पहला दिन कैसा रहेगा?

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में कई स्थानों पर आज ताजा बर्फबारी हुई है, जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

झारखंड में कोहरे का अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिन तक घने कोहरे की आशंका जताई है। आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए घने कोहरे का ‘येलो’ (सावधान रहने का) अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब हरियाणा में कल छाएंगे बादल

पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि, दोनों राज्यों में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार,कल हरियाणा और पंजाब में मौसम ठंडा और बादलों से घिरा रहेगा। पंजाब में अधिकतम तापमान लगभग 15°C और न्यूनतम 9°C रहने की संभावना है, जबकि हरियाणा में दिन का तापमान करीब 21°C तक जा सकता है। दोनों राज्यों में हल्की धुंध और बादल छाए रहेंगे।

यह भी पढ़ें | नए साल से पहले दिल्ली-NCR को तोहफा, घट गए PNG के दाम

राजस्थान में कोहरे का अलर्ट

राजस्थान के करौली में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बृहस्पतिवार को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभागों में हल्की बारिश हो सकती है जबकि एक से तीन जनवरी के दौरान राज्य के उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में घना से बेहद घना कोहरा छा सकता है।

बिहार में कोल्ड डे का अलर्ट

बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है और राज्य की राजधानी पटना में कक्षा आठ तक के स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए कोल्ड डे और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। IMD ने 5 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं जताई है।

यह भी पढ़ें | बचे हुए चावल सेहत के लिए हो सकते हैं हेल्दी, सर्जन ने रखरखाव के लिए बताई टिप्स

यूपी में कोहरे में अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में ठंड और घने कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में सुबह और देर रात घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद अगले पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वातावरण में अस्थिरता बढ़ेगी, जिससे 1 जनवरी से पश्चिमी यूपी और 2 जनवरी से पूर्वी यूपी के बड़े हिस्सों में कोहरे की तीव्रता कम होने की उम्मीद है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: यूपी-बिहार में कोहरे के तांडव के बीच दिल्ली में बारिश का अलर्ट, जानिए कल कैसा रहेगा देशभर का वेदर
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: यूपी-बिहार में कोहरे के तांडव के बीच दिल्ली में बारिश का अलर्ट, जानिए कल कैसा रहेगा देशभर का वेदर