कल का मौसम 11 जुलाई: क्या कल दिल्ली में होगी बारिश? राजस्थान में उमस का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार समेत देशभर का मौसम

UP-Bihar Kal ka mausam: देशभर में मॉनसून अपना अलग ही रंग दिखा रहा है। कल दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन राजस्थान में उमस की चेतावनी दी गई है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड10 Jul 2026, 05:51 PM IST
कल का मौसम अपडेट -Tomorrow Weather 11 July 2026
कल का मौसम अपडेट -Tomorrow Weather 11 July 2026

कल का मौसम, 11 जुलाई 2026: देशभर में मौसम का मिजाज कुछ ज्यादा ही बदल गया है। 7 दिन पहले दिल्ली-एनसीआर गर्मी से परेशान था आज उसके ऊपर बारिश आफत बनकर गिर रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने कल यानी 11 जुलाई को 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी है। इन 17 राज्यों में कुछ पहाड़ी स्टेट भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि कल यानी 11 जुलाई को देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में कल आंधी-बारिश का अलर्ट

राजधानी दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बरसात नहीं हुई। नोएडा का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। हालांकि, इसी बीच मौसम विभाग ने कल यानी 11 जुलाई को आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में कल बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 जुलाई को मेरठ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, बहराइच, बलरामपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बाराबंकी, मिर्जापुर, सुल्तानपुर, हरदोई, रायबरेली में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं राजधानी लखनऊ का भी अधिकतम तापमान लुढ़क सकता है।

यह भी पढ़ें | मैं आपको आदेश देता हूं…सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता ने CJI को कहे अपशब्द

बिहार में कल आंधी-बारिश की चेतावनी

बिहार में भी मौसम बदल रहा है। कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 11 जुलाई को गोपालगंज, पटना, गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, नालंदा, लखीसराय, गया, अरवल, रोहतास, नवादा, भोजपुर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज और खगड़िया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा कुछ जिलों में तूफानी हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी है।

यह भी पढ़ें | अटक सकते हैं आपके PM किसान के ₹2000, 24वीं किस्त से पहले तुरंत ठीक करें ये गलती

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?

मैदानी इलाकों के साथ ही पहाड़ों पर भी मौसम बिगड़ रहा है। वहां पर बारिश की वजह से सड़कों का बुरा हाल है। सैलानियों को मौसम विभाग ने अलर्ट रहने की सलाह दी है। उत्तराखंड की बात करें, तो हरिद्वार में गंगा जी का पानी घाट पर काफी ऊपर तक आ गया है। वहीं नैनीताल, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, ऋषिकेश, अल्मोड़ा और बागेश्वर में कल 12 जुलाई को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, मंडी, बिलासपुर और सोलन में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है

यह भी पढ़ें | ₹12 का डिविडेंड और बंपर मुनाफा, एक्सपर्ट्स ने बताया अब बढ़ेगा कितना भाव?

वहीं जम्मू कश्मीर के भी कई हिस्सों में कल बारिश होने की संभावना है। अगर आप वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे हैं, तो रेनकोट अपने साथ जरूर रखें।

मध्य प्रदेश कल बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश और राजस्थान में कल भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कल यानी 11 जुलाई को मध्य प्रदेश के दमोह, मांडला, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, हर्दा, इंदौर, रायसेन, इंदौर, सीधी, शहडोल, उमरिया, ग्वालियर, भिंड और धार में बादल झमाझम बरसने की संभावना जताई है। बारिश की वजह से मध्य प्रदेश में रात के वक्त तापमान लुढ़क भी सकता है।

कल इन राज्यों में बारिश का है अलर्ट

  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • हरियाणा
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल
  • पंजाब
  • जम्मू-कश्मीर
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • पश्चिम बंगाल
  • सिक्किम
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • असम
  • त्रिपुरा
  • केरल

राजस्थान में कल नहीं होगी बारिश

वहीं राजस्थान में कल बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है। इसके अलावा कोटा, करौली, अजमेर, जोधपुर, बूंदी, सवाई माधोपुर, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, फालौदी, बारां और जैसलमेर में उमस बढ़ सकती है। ऐसे में यहां के लोगों को कल गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम 11 जुलाई: क्या कल दिल्ली में होगी बारिश? राजस्थान में उमस का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार समेत देशभर का मौसम
More