कल का मौसम: यूपी में कोहरा, दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी, जानिए कल कैसा रहेगा शिमला-मनाली समेत देशभर का वेदर

kal ka Mausam Update: कल साल के आखिरी दिन दिल्ली-एनसीआर में मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली और यूपी में हल्की बारिश की संभावना जताई है। आइए जानते हैं पहाड़ों पर कल कैसा रहेगा मौसम

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम एजेंसियां)
अपडेटेड30 Dec 2025, 08:13 PM IST
कल कैसा रहेगा मौसम
कल कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam, 31 December 2026: साल 2025 खत्म होने में एक दिन बचा है, लेकिन अभी भी शिमला-मनाली बर्फबारी के लिए तरस रहे हैं। हालांकि कुछ पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जिसका असर पहाड़ों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर हो या यूपी-बिहार सभी जगह दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हो रही है। दिन में भले ही हल्की धूप निकल रही है, लेकिन शाम होते-होते तापमान में गिरावट आ रही है। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में कल बिगड़ सकता है मौसम

दिल्ली में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 31 दिसंबर को राजधानी का मौसम बिगड़ सकता है और नए साल यानी 1 जनवरी पर बारिश का अलर्ट भी दिया गया है। IMD के अनुसार, कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि सुबह के समय तापमान गिरकर 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें | CBSE ने बदल दी 10वीं-12वीं की डेटशीट, अब अप्रैल में होगा 1 पेपर, यहां देखिए List

कश्मीर में बर्फबारी के आसार

कश्मीर घाटी के कई इलाकों में मंगलवार दोपहर ताजा बर्फबारी देखने को मिली। बांदीपोरा के गुरेज,बारामूला के गुलमर्ग और कुपवाड़ा के माछिल सहित उत्तरी कश्मीर के कुछ हिस्सों में आज दोपहर ताजा हिमपात हुआ। मौसम विभाग के अनुसार,अगले 24 घंटों में भारी वर्षा का अनुमान नहीं है। हालांकि कुछ जगहों पर रुक-रुक कर बारिश या हिमपात हो सकता है।

छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट

वहीं छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य हिस्सों में चल रही शीतलहर के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सरगुजा अंचल और मैनपाट में रात के समय ओस की बूंदें जमकर बर्फ में तब्दील हो गईं, जिससे इलाके में जबरदस्त ठिठुरन हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में शीतलहर चल सकती है।

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो गई है।मौसम विभाग के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के कारण 31 दिसंबर को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर मंडल और शेखावाटी क्षेत्र में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद बीकानेर, जयपुर और भरतपुर मंडलों में एक जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें | भारतीय रेलवे का नया साल तोहफा, RailOne App से टिकट पर मिलेगी 3% की छूट

यूपी में ठंड का अलर्ट जारी

भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में आए उत्तर प्रदेश में नए साल से बारिश हो सकती है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ने की आशंका है।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है और लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। बुजुर्गों,बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: यूपी में कोहरा, दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी, जानिए कल कैसा रहेगा शिमला-मनाली समेत देशभर का वेदर
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: यूपी में कोहरा, दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी, जानिए कल कैसा रहेगा शिमला-मनाली समेत देशभर का वेदर