कल का मौसम: क्या कल राजस्थान में होगी बारिश? दिल्ली में उमस से बुरा हाल, जानिए यूपी-बिहार में कल के मौसम का अपडेट

IMD Weather Alert 17 August: दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच 17 अगस्त को बारिश की संभावना है। वहीं यूपी, बिहार और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं कल के मौसम का हाल

Anuj Shrivastava
अपडेटेड16 Aug 2026, 07:10 PM IST
Add Mint as a preferred source on Google
कल कैसा रहेगा मौसम?
कल कैसा रहेगा मौसम?

कल का मौसम, 17 अगस्त 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में एक बार फिर से वेदर बदल रहा है। मौसम विभाग रोजाना बारिश की संभावना जताता है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश की एक बूंद नहीं गिर रही है। वहीं यूपी-बिहार में बादल झमाझम बरस रहे हैं। इसके अलावा अगर पहाड़ों की बात करें, तो वहां भी कुछ इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। आइए कल यानी 17 अगस्त में देशभर के मौसम का हाल जानते हैं।

क्या कल दिल्ली में होगी बारिश?

दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों से बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी है। मौसम विभाग ने कल यानी 17 अगस्त को एक बार फिर से बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा कल कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती है। हालांकि, बीते दो दिनों से मौसम विभाग का पूर्वानुमान गलत साबित हो रहा है। इस वजह से राजधानी में दिन के वक्त उमस काफी बढ़ गई है।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली से सटे यूपी में भी झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कल यानी 17 अगस्त को मेरठ, मुजफ्फर नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मोरादाबाद, कानपुर, बरेली, हरदोई, सीतापुर, शहाजहांपुर, बिजनौर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, बहराइच, खेरी, पीलीभीत, ज्योतिबाफुलेनगर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, एटा, बदायूं, जौनपुर, फतेहपुर और कन्नौज में आंधी-बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 जुलाई यानी मंगलवार को भी मौसम बारिश वाला ही रहने वाला है।

बिहार में छाएंगे काले बादल

यूपी की तरह बिहार में भी बारिश की दौर चल रहा है। कल यानी 17 अगस्त को बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसात हो सकती है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को गया, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, अलवर, जहानाबाद, मुंगेर, बांका, जमुई, कटिहार, भागलपुर, कैमूर, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, अररिया, किशनगंज और लखीसराय में भारी बारिश हो सकती है। बारिश की वजह अधिकतम तापमान में भी कमी आ सकती है।

यह भी पढ़ें | निफ्टी के लिए 24,265 का लेवल, जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में भी कल मौसम बारिशमय रहने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार 17 अगस्त को हरिद्वार, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौड़ागढ़, ऋषिकेश, टिहड़ी गढ़वाल, चंपावत और पौड़ी गढ़वाल बदालों के झमाझम बरसने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सैलानियों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।

यह भी पढ़ें | ₹50 से सस्ता यह स्मॉल-कैप शेयर सोमवार को बाजार में मचा सकता है हलचल

हिमाचल प्रदेश में कल बारिश की संभावना

उत्तराखंड की तरह हिमाचल प्रदेश में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कल 17-18 अगस्त को कांगड़ा, शिमला, सोलन, बिलासपुर, सिरमौर, मंडी, चंबा, हमीरपुर और किन्नौर में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं मनाली में भी बरसात होने की संभावना जताई है।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, मंडी में 48, कुल्लू में 32, चंबा में 11, सिरमौर में आठ, शिमला में सात, कांगड़ा में छह, ऊना में चार और लाहौल-स्पीति में दो सड़कें बंद हैं।

यह भी पढ़ें | ITR प्रोसेसिंग ऑटोमेटेड, फिर रिफंड में देरी क्यों? ओपी यादव ने बताई वजह

पंजाब- हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने कल यानी 17 अगस्त को पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर, होशियारपुर, संगरूर, अमृतसर, बरनाला, नवांशहर, जालंधर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और फाजिल्का में बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा आईएमडी के अनुसार 17 अगस्त को हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

राजस्थान में क्या कल होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून की गतिविधियों में अभी कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कल कई जगह बादल छाए रहने या हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि आने वाले दिनों में बारिश में कमी आएगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम: क्या कल राजस्थान में होगी बारिश? दिल्ली में उमस से बुरा हाल, जानिए यूपी-बिहार में कल के मौसम का अपडेट
More