kal Ka Mausam 24 August: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 24 अगस्त को 22 राज्यों में आंधी-बारिश हो सकती है। वहीं IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 80-85 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा कुछ राज्यों में बारिश के साथ ही ओले भी गिरने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कल यानी 24 अगस्त को देशभर में मौसम कैसा रहेगा।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज सुबह हुई बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने कल यानी 24 अगस्त को भी राजधानी के अधिकांश इलाकों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।
यूपी में क्या कल होगी बारिश?
उत्तर प्रदेश में आज शाम से मौसम बिगड़ने लगा है। पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में आज शाम से झमाझम बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 24 अगस्त को मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मोरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, झांसी, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयोगराज, बदायूं, आजमगढ़, इटावा, ललितपुर, वाराणसी, महोबा, सोनभद्र, और बिजनौर में भारी बारिश की संभावना जताई है।
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?
यूपी की तरह बिहार में भी मौसम बिगड़ रहा है। मौसम विभाग ने कल यानी 24 अगस्त के लिए गोपालगंज, सारण, सिवान, पटना, गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय और बेगूसराय में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
पहाड़ों पर कल कैसा रहेगा वेदर?
मैदानी इलाकों की तरह पहाड़ों पर भी झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कल यानी 24 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, सिरमौर, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, किन्नौर, सोलन, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश हो सकती है। वहीं कल उत्तराखंड के अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चंपावत और टिहरी गढ़वाल में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
राजस्थान-मध्यप्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान में कल यानी 24 अगस्त को आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कल झालावाड़, बारां, बीकानेर, कोटा, जयपुर, चुरू, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, जैसलमेर, जालौर, करौली, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, पाली, राजसमंद, बालोतरा और डीग में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मांडला, होशंगाबाद, खंडवा, सिवनी, खरगोन, सीधी, अलिराजपुर, धार, ग्वालियर, अशोकनगर, उज्जैन, आगर मालवा, मंदसौर, रतलाम, नरसिंहपुर, भोपाल, इंदौर, दतिया और शिवपुरी में भारी बारिश-आंधी की संभावना जताई है।