कल का मौसम, 15 अक्टूबर 2026: दिल्ली-NCR में बारिश, पहाड़ों पर आफत! कल UP, राजस्थान समेत इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

Delhi Tomorrow Weather Forecast: मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर को 22 राज्यों में बारिश और आंधी की आशंका जताई है। उत्तर प्रदेश, पहाड़ी राज्यों और राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक या ओले पड़ सकते हैं। दिल्ली में हल्की बारिश संभव है, जबकि बिहार में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड14 Oct 2026, 05:30 PM IST
कल का मौसम अपडेट
कल का मौसम अपडेट

कल का मौसम 15 अक्टूबर 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। ठंड के बीच मौसम विभाग ने 22 राज्यों में आंधी-बारिश की अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कल 15 अक्टूबर को पहाड़ी राज्यों के साथ ही कुछ मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं दिल्ली समेत देशभर में कल मौसम कैसा रह सकता है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में भले ही दिन में धूप निकल रही है, लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कल 15 अक्टूबर को कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी आने की संभावना है। कल राजधानी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है।

यह भी पढ़ें | घर खरीदना है? DDA लाया 15 लाख से भी कम में फ्लैट, जानिए बुकिंग का तरीका

यूपी में कल बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में कल गुरुवार को मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कल मेरठ, अलीगढ़, बिजनौर, जौनपुर, मऊ, देवरिया, बहराइच, मथुरा, गाजियाबाद और कानपुर में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। वहीं कल राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंच सकता है।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?

यूपी में भले ही कल कुछ इलाकों में बारिश की संभावन जताई गई है, लेकिन बिहार में 15 अक्टूबर को मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कल बिहार में कहीं पर भी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, 16 अक्टूबर को बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

पहाड़ों पर अगले कुछ दिनों तक मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कल उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, बागेश्वर, उधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं कुछ ऊपरी इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं कुछ जिलों में बारिश के साथ हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच कर सकती है।

यह भी पढ़ें | होम-कार लोन महंगा होने पर क्या करें? EMI बढ़ाना सही या लोन की अवधि, जानें

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?

अगर कल आप हिमाचल प्रदेश की तरफ जा रहे हैं, तो आपको थोड़ा अलर्ट रहना होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कल ऊना, सोलन, किन्नौर, कुल्लू, बिलासपुर, मंडी और कुल्लू में भारी बारिश हो सकती है। वहीं कुछ जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। इसके अलावा मनाली में कल यानी 15 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 15 अक्टूबर को कई स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। कल गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। हवा के झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में 15 अक्टूबर और पूर्वी हिस्सों में 15 से 16 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं पूर्वी राजस्थान में 15 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है। IMD ने बीकानेर, पाली, सीकर, टोंक, झुंझुनू, अलवर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और कोटा में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा अंडमान- निकोबार द्वीप समूह में 15 से 19 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 15 से 17 अक्टूबर तथा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 से 16 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम, 15 अक्टूबर 2026: दिल्ली-NCR में बारिश, पहाड़ों पर आफत! कल UP, राजस्थान समेत इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम
More