Kal ka Mausam, 26 August 2026: दिल्ली समेत उत्तर भारत में एक बार फिर से मॉनसून एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों से पहाड़ों तक झमाझम बारिश और बिजली चमकने की चेतवानी जारी की है। दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई जगहों पर कल यानी 26 अगस्त को गरज चमक के साथ बरसात हो सकती है। आइए जानते हैं कल के मौसम का हाल
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में कल दिन की शुरुआत बारिश के साथ हो सकती है। मौसम विभाग ने कल यानी 26 अगस्त को बादलों के झमाझम बरसने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कल सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली बिजली भी चमक सकती है। बारिश की वजह से राजधानी का तापमान कम होने की भारी संभावना है।
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर मंगलवार को भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पूरे प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, कल यानी 26 अगस्त को मेरठ, मुजफ्फरनगर, अम्बेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, जौनपुर, झांसी, कुशीनगर, महोबा, मऊ में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियों को प्रभावित कर रहा है और इसके प्रभाव से कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
बिहार में कल आंधी-बारिश का अलर्ट
बिहार में भी दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कल यानी 26 अगस्त को कई जिलों में बादलों के झमाझम बरसने की संभावना जताई है। इसके अलावा कल पूर्णिया, जहानाबाद, दरभंगा, भागलपुर, वैशाली, लखीसराय, मधुबनी, किशनगंज, बेगूसराय, सिवान और बक्सर में बारिश के साथ-साथ आंधी का भी अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम?
अगर कल आप राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो रेनकोट या छाता अपने साथ जरूर रखिएगा। कल यानी 26 अगस्त को राजस्थान के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को चुरू, पाली, बारां, राजसमंद, उदयपुर, बीकानेर, जयपुर, श्रीगंगानगर, करौली, डीग, झलावाड़, चित्तौड़गढ़, बालोतरा, कोटा, हनुमानगढ़ और भरतपुर में बिजली चमकने के साथ बरसात की भी चेतावनी दी है।
पहाड़ों पर कल कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड से हिमाचल प्रदेश तक बारिश का दौर चालू है। खासकर पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का भी खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने कल यानी 26 अगस्त को उत्तराखंड के बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, पिथौरागढ, ऋषिकेश, हरिद्वार और टेहरी गढ़वाल में भीषण बारिश की चेतावनी दी है। वहीं हिमाचल प्रदेश के सोलन, कांगड़ा, ऊना, लाहौल स्पीति, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और बिलासपुर में तेज बारिश की संभावना जताई है।