कल का मौसम: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली से बिहार तक आंधी-तूफान का अलर्ट, 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानिए कल का वेदर

Tomorrow Weather Update: आज जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, यूपी और बिहार में बारिश हुई। मौसम विभाग ने 1-5 अप्रैल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा देशभर का वेदर

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड31 Mar 2026, 06:00 PM IST
कल कैसा रहेगा वेदर
कल कैसा रहेगा वेदर

Kal ka Mausam, 1 April Weather Forecast: दिल्ली एनसीआर समेत देशभर के कई हिस्सों में आज शाम से बारिश शुरू हो गई है। राजधानी दिल्ली में रुक रुककर बरसात हो रही है। वहीं यूपी-बिहार में भी बरसात का सिलसिला शुरु हो गया है, जो 5 अप्रैल तक जारी रहेगा। वहीं पहाड़ों की बात करें, तो पहाड़ों पर भी बरसात हो रही है और कुछ पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा देशभर का वेदर

क्या दिल्ली में कल होगी बारिश?

मार्च खत्म होने के साथ ही दिल्ली में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल यानी 1 अप्रैल के दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान राजधानी में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं कल दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

यह भी पढ़ें | डेट हो या सनसेट पॉइंट, बस एक सवाल पर Ask Maps तैयार कर देगा पूरे ट्रिप का प्लान

यूपी-बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली की तरह यूपी-बिहार में भी कल बारिश होने की भारी संभावना है। मौसम विभाग ने यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, बदायूं, बिजनौर, संभल, अलीगढ़, एटा, मथुरा, बुलंदशहर, मैनपुरी, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई। वहीं बिहार में कल पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, गया, पटना, रोहतास, जहानाबाद, नवादा, औरंगाबाद, नालंदा, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में भारी बारिश के साथ आंधी का भी अलर्ट जारी किया है।

कल आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहरअधिकतम तापमान (1 अप्रैल)न्यूनतम तापमान (1 अप्रैल )
दिल्ली33°C22°C
मुंबई30°C25°C
चेन्नई32°C25°C
कोलकाता36°C26°C
लखनऊ36°C23°C
पटना36°C23°C
रांची33°C22°C
भोपाल36°C24°C
जयपुर32°C22°C
शिमला22°C12°C
नैनीताल26°C15°C


राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते आज राजस्थान में कई जगह आंधी चली और बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार कल एक अप्रैल को उदयपुर, कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है जबकि अन्य जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। वहीं दो अप्रैल को रात से जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी जिलों और आसपास के क्षेत्र में आंधी-बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें | ईरान युद्ध से भारत को लग सकता है झटका, घट सकती है GDP

अप्रैल के इन राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी

राज्यतारीखेंप्रभावित जिलेचेतावनी/संभावना
उत्तर प्रदेश1 अप्रैल – 3 अप्रैलसहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, बदायूं, बिजनौर, संभल, अलीगढ़, एटा, मथुरा, बुलंदशहर, मैनपुरी, कानपुर, लखनऊभारी बारिश की चेतावनी
बिहार1 अप्रैल, 6 अप्रैलपश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, गया, पटना, रोहतास, जहानाबाद, नवादा, औरंगाबाद, नालंदा, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनीभारी बारिश + 60 किमी/घं. की आंधी
उत्तराखंड3 अप्रैल – 6 अप्रैलचमोली, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वरभारी बारिश + 70 किमी/घं. की हवा
हरियाणा1 अप्रैल – 2 अप्रैलगुरुग्राम, सोनीपत, कैथल, पानीपत, हिसार, यमुनानगर, महेंद्रगढ़मध्यम से भारी बारिश + 40–50 किमी/घं. हवा
पंजाब1 अप्रैल – 2 अप्रैलअमृतसर, लुधियाना, गुरदासपुर, पटियाला, रूप नगर, सास नगर, होशियारपुर, जालंधर, हमीरपुर, फिरोजपुरभारी बारिश + तूफान का अलर्ट
हिमाचल3 अप्रैल – 4 अप्रैलकुल्लू, मंडी, शिमला, लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, मनाली, हमीरपुरमध्यम से तेज बारिश + तेज हवा
मध्य प्रदेश1 अप्रैल – 2 अप्रैलदतिया, अशोक नगर, भोपाल, दमोह, पन्ना, सागर, ग्वालियर, कटनीहल्की से मध्यम बारिश + 60 किमी/घं. हवा
राजस्थान2 अप्रैल – 4 अप्रैलजयपुर, अजमेर, बाड़मेर, जैसलमेर, चुरू, झुंझुनू, दौसा, धौलपुर, सवाई माधोपुरहल्की से मध्यम बारिश + 50 किमी/घं. हवा
यह भी पढ़ें | नए लेबर कोड 1 अप्रैल से होंगे लागू, जानिए क्या - क्या होगा बदलाव

जम्मू कश्मीर में 10 अप्रैल तक बारिश

जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में आज भारी बारिश के साथ गरज-चमक के साथ बौछारें दर्ज की गईं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 1-2 अप्रैल को कुछ जगहों पर दोपहर के बाद हल्की बारिश या बर्फबारी के छोटे-छोटे दौर संभव हैं। तीन से चार अप्रैल को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर पांच से सात अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश संभव है। आठ से दस अप्रैल को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के नए दौर की संभावना है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली से बिहार तक आंधी-तूफान का अलर्ट, 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानिए कल का वेदर
More