कल का मौसम, 19 जुलाई 2026: दिल्ली में कब होगी बारिश? पहाड़ों पर बढ़ी गर्मी, जानिए कल कैसा रहेगा यूपी-बिहार का मौसम

Tomorrow Weather Report: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती गर्मी के बीच 19 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। वहीं यूपी, बिहार, झारखंड में भी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पर्यटकों को हिमाचल में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड18 Jul 2026, 07:34 PM IST
कल का मौसम कैसा रहेगा
कल का मौसम कैसा रहेगा

Kal Ka Mausam,19 July 2026: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से गर्मी ने अपना विकराल रुप दिखाना शुरू कर दिया है। मॉनसूनी बारिश के अलर्ट के बीच बीते कुछ दिनों से राजधानी समेत कई राज्यों में गर्मी पड़ रही है। गर्मी की वजह से अधिकतम तापमान में भी इजाफा हो रहा है। वहीं इसी बीच मौसम विभाग ने कल यानी 19 जुलाई संडे के वेदर को लेकर पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कल यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में आंधी संग बरसात हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने पेड़ों के गिरने की भी चेतावनी दी है। आइए जानते हैं कि कल यानी 19 जुलाई को देशभर में कहां पर बरसात हो सकती है।

दिल्ली में कल भारी बारिश की चेतावनी

दिल्ली में बीते कुछ दिनों से गर्मी बढ़ गई है। दिन में लोगों को एक बार फिर से चिपचिपी गर्मी परेशान कर रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने कल यानी संडे को राजधानी में भारी बारिश की चेतावनी दी है। द्वारका से लेकर सीपी तक की हर गली में कल बारिश की बूंद गिर सकती है। वहीं बारिश की वजह से गर्मी से भी छुटकारा मिल सकता है

यह भी पढ़ें | अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

यूपी में आंधी-बारिश की चेतावनी

दिल्ली की तरह यूपी में भी कल बरसात हो सकती है। मौसम विभाग ने 19 जुलाई को मेरठ, आगरा, कानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बाराबंकी, अयोध्या, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, सुल्तानपुर, अयोध्या, चंदौली, आजमगढ़, सोनभद्र, वाराणसी, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा तेज हवाओं के चलने की भी संभावना जताई है।

बिहार में तूफान का अलर्ट जारी

यूपी की तरह बिहार में भी कल बारिश की चेतवानी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कल यानी 19 जुलाई को पटना वैशाली, मुजफ्फरपुर,गया, बक्सर, सिवान, सारण, भोजपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और बेगूसराय में आंधी संग बरसात का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें | '1833 से मिला सबक न भूलें', भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते पर चिंतित हुए विशेषज्ञ

झारखंड में भी बारिश की चेतावनी

झारखंड में रहने वालों के लिए कल का संडे बारिशमय होने वाला है। मौसम विभाग ने अत्याधिक भारी बारिश की अलर्ट जारी किया है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, कल ची, साहेबगंज, दुमका, गिरिडीह, पलामू, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर में भारी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ों पर भी बारिश की दौर शुरू हो गया है। मॉनसूनी बारिश की वजह से काफी सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कल उत्तराखंड के रिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चंपावत, टिहरी गढ़वाल, चमोली और उधम सिंह नगर में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कल तूफानी हवाओं का भी असर महसूस किया जा सकता है।

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा वेदर?

अगर आप इस संडे हिमाचल प्रदेश जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। कल यानी संडे को हिमाचल प्रदेश के शिमला, चंबा, सोलन, मंडी, किन्नौर, ऊना, सिरमौर और कुल्लू में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।

यह भी पढ़ें | कौन हैं गुरदीप कौर चावला? विदेशी दौरे पर बन जाती हैं PM मोदी की परछाई, जानिए वजह

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में भी 19 जुलाई को बरसात होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने जम्मू, पुंछ, गांदरबल, उधमपुर, किश्तवाड़, कठुआ, अनंतनाग, डोडा, बारामूला, कुपवाड़ा, पुलवामा और बडगाम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान-मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना

राजस्थान और मध्य प्रदेश में कल यानी 19 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कल चुरू, भरतपुर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी,धौलपुर, चित्तौड़गढ़ और जैसलमेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा कल मध्य प्रदेश के भोपाल, सागर, कटनी, बेतुल, खांडवा, इंदौर, शिवपुरी, सागर, होशंगाबाद, रायसेन, मुरैना, धार, हरदा, इंदौर, देवास, बालाघाट और उज्जैन में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम, 19 जुलाई 2026: दिल्ली में कब होगी बारिश? पहाड़ों पर बढ़ी गर्मी, जानिए कल कैसा रहेगा यूपी-बिहार का मौसम
More