कल का मौसम 9 जुलाई 2026: क्या कल दिल्ली-गुरुग्राम को मिलेगी बारिश से राहत? जानिए महाराष्ट्र से यूपी तक के मौसम का हाल
Kal Ka Mausam 9 july 2026: मौसम विभाग ने कश्मीर से हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में कल बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है।
UP-बिहार में कल बारिश का अलर्ट Tomorrow Weather Rain up bihar 9 july 2026
Kal Ka Mausam 9 july 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के अधिकांश राज्यों में बादल झमाझम बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक बरसात होने की संभावना जताई है। वहीं 9 जुलाई को दिल्ली, बिहार समेत 23 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आइए जानते हैं कल देशभर में कैसा मौसम रहने वाला है।
दिल्ली में कल भी बारिश का अलर्ट
दिल्ली-गुरुग्राम में कल और आज बादल झमाझम पानी बरसा चुके हैं। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 9 जुलाई को भी राजधानी में तूफानी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कल तेज हवाओं के साथ बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी।
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक में कल आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और झमाझम बरसात होगी। IMD ने कल मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फर नगर, आगरा, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, कन्नौज, कानपुर देहात, बांदा, बाराबंकी, एटा, इटावा, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, शामली, सीतापुर, सुल्तानपुर और उन्नाव में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
बिहार में 3 दिन बारिश की चेतावनी
यूपी की तरह बिहार में भी कल बादल बरसने वाले हैं। मौसम विभाग ने 9 जुलाई को पटना, गोपालगंज, सारण, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, कटिहार, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और बेगूसराय में तेज हवाओं के साथ बरसात की चेतावनी दी है। इसके अलावा 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई है।
मैदानी इलाकों की तरह पहाड़ों पर भी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कश्मीर से हिमाचल प्रदेश तक बारिश की चेतावनी दी है। IMD ने 9 जुलाई को उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़,बागेश्वर, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, किन्नौर, चंबा और ऊना में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं जम्मू कश्मीर की बात करें, तो जम्मू कश्मीर में कल मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के कल उधमपुर, अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, शोपियां, गांदरबल, बडगाम,मिरपुर, कुपवाड़ा और डोडा में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान में अगले 3 दिनों तक आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कल करौली, अलवर, बीकानेर, बाड़मेर, बूंदी, सीकर, झुंझुनू, भरतपुर, धौलपुर, डूंगरपुर,जैसलमेर, कोटा, जयपुर, अजमेर और टोंक भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
देशभर में हो रही राहत वाली बारिश महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में आफत बनकर बरस रही है। मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मुंबई, पुणे, कोहलापुर में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।