कल का मौसम, 3 अगस्त: दिल्ली में कब होगी बारिश? अगले 24 घंटे 21 राज्यों पर भारी, जानिए यूपी समेत देशभर में कल का मौसम

Tomorrow Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच मौसम विभाग ने 3 अगस्त को 22 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। यूपी, बिहार और पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम? जानिए IMD का ताजा अपडेट

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड2 Aug 2026, 07:32 PM IST
कल के मौसम का हाल Kal ka weather 3 August 2026
कल के मौसम का हाल Kal ka weather 3 August 2026(Saikat Paul)

नई दिल्ली: देशभर में कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां लोग उमस और भीषण गर्मी से परेशान हैं। दिल्ली-नोएडा में भी इस वक्त चिपचिपी वाली गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग रोजाना बारिश की संभावना जताता है, लेकिन राजधानी में बादल बरसते ही नहीं है।

मौसम विभाग ने एक बार फिर से 3 अगस्त के लिए आंधी-तूफान संग बरसात का अलर्ट जारी किया है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, कल देशभर के 21 राज्यों में गरज-चमक के साथ बरसात हो सकती है। वहीं कुछ इलाकों में बिजली भी गिर सकती है। आइए जानते हैं कल यानी 3 अगस्त को देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में एक बार फिर से जनता बारिश का इंतजार कर रही है। आज दिन में धूप निकलने की वजह से तापमान काफी बढ़ गया था, लेकिन मौसम विभाग ने कल यानी 3 अगस्त के लिए बारिश की संभावना जताई है। तीन दिनों से फेल हो रहे पूर्वानुमान के बीच कल दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं 4-5 अगस्त को कुछ राजधानी में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें | कब आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? कैबिनेट की बैठक के बीच आया बड़ा अपडेट

यूपी में कल होगी बारिश

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में भी कल बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कल यानी 3 अगस्त को सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, मुरादाबाद, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र में बारिश की संभावना जताई है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 8 अगस्त तक यूपी में मौसम बारिशमय रहने वाला है।

यह भी पढ़ें | ट्रेन में गंदा टॉयलेट या सीट? एक मैसेज पर हो जाएगा साफ, जानिए कैसे करें शिकायत

बिहार में 8 अगस्त तक बारिश का अलर्ट

यूपी की तरह बिहार में भी कल बादल जमकर बरसने वाले हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कल यानी 3 अगस्त को गोपालगंज, सीवान, किशनगंज, सुपौल, पश्चिम चंपारण में बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं 4 अगस्त को औरंगाबाद, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, गया, रोहतास, बांका, भागलपुर, जमुई बादल बरस सकते हैं। बारिश की ये सिलसिला 8 अगस्त तक जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें | Google Pay पर बिल चुकाते हैं? SBI लाया नया क्रेडिट कार्ड, जानिए कैसे कमा सकते है

पहाड़ों पर कल कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ों पर भी बारिश की दौर जारी है। मौसम विभाग ने कल यानी 3 अगस्त को उत्तराखंड से हिमाचल प्रदेश तक बारिश की चेतावनी जारी की है। कल उत्तराखंड के देहरादून, पिथौरागढ़, हल्दवानी समेत कई जिलों में बादल बरस सकते हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीती, मंडी, शिमला में भयंकर बारिश की चेतावनी दी गई है।इसके अलावा अगर जम्मू कश्मीर के मौसम की बात करें, तो वहां पर 6 अगस्त तक मौसम बिगड़ा ही रहने वाला है। कई इलाकों में तो मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

महाराष्ट्र में कल कैसा रहेगा मौसम?

महाराष्ट्र और गुजरात में इन दिनों इंद्रदेव कुछ ज्यादा ही मेहरबान हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक महाराष्ट्र के रत्नागिरी, सतारा घाट क्षेत्र, बुलढाणा, अकोला, अमरावती और नागपुर जिलों में बारिश की येलो अलर्ट जारी किया है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम, 3 अगस्त: दिल्ली में कब होगी बारिश? अगले 24 घंटे 21 राज्यों पर भारी, जानिए यूपी समेत देशभर में कल का मौसम
More