IPO Alert: ग्रे मार्केट में छाया Tonbo Imaging, HD Fire Protect और Zetwerk का आईपीओ, GMP में कौन आगे? जानिए यहां

Tonbo Imaging, Zetwerk और HD Fire Protect के आईपीओ ग्रे मार्केट में चर्चा में हैं। Tonbo का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है, जबकि HD Fire Protect का आईपीओ 15 अक्टूबर तक खुला है। अगर आप इनमें से किसी आईपीओ में बोली लगाने वाले हैं, तो उससे पहले कंपनी के बारे में सारी जानकारी निकाल लें।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड14 Oct 2026, 12:03 PM IST
ग्रे मार्केट में छाया Tonbo Imaging का आईपीओ
ग्रे मार्केट में छाया Tonbo Imaging का आईपीओ(AI generated image for representational purposes only)

IPO GMP Today: अगर आप भी आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं, तो ग्रे मार्केट में तीन आईपीओ के जीएमपी छाए हुए हैं। इनमें से एक आईपीओ का जीएमपी 500 रुपये पहुंच गया है। इन तीनों आईपीओ में Tonbo Imaging, HD Fire Protect और Zetwerk शामिल हैं। अभी सिर्फ HD Fire Protect का आईपीओ खुला हुआ है, बाकी के दोनों आईपीओ 15 अक्टूबर को खुलने वाले हैं।

हालांकि, आईपीओ में निवेश करने से पहले सिर्फ ग्रे मार्केट प्रीमियम देखकर फैसला लेना सही नहीं है। इसलिए निवेशक हमेशा किसी भी आईपीओ में निवेश करते हैं, तो उन्हें कंपनी का कारोबार, वित्तीय स्थिति, इश्यू का प्राइस बैंड और भविष्य में ग्रोथ की संभावनाएं भी समझना जरूरी है। आइए इन तीनों आईपीओ का प्राइस बैंड और जीएमपी जानते हैं।

यह भी पढ़ें | बाजार में दबाव, IDBI Bank में तूफानी तेजी; Q2 रिजल्ट से पहले शेयर में हलचल

500 पहुंचा Tonbo Imaging का GMP

Tonbo Imaging के आईपीओ ने खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में निवेशकों का ध्यान खींच लिया है। IPO Watch के मुताबिक, इसका जीएमपी करीब 490 रुपये प्रति शेयर के ऊपर चल रहा है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 665 रुपये से 700 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। अपर प्राइस बैंड 700 रुपये में अगर आज के GMP को जोड़े, तो ग्रे मार्केट भाव 1,190 रुपये बैठ रहा है। इस हिसाब से प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर की तुलना में करीब 70 फीसदी प्रीमियम का संकेत मिल रहा है। हालांकि, यह केवल ग्रे मार्केट पर आधारित अनुमान है, लिस्टिंग पर मिलने वाले रिटर्न की गारंटी नहीं।

बता दें कि कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब 852.18 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। ये पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, यानी इसमें मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे और कंपनी को इस बिक्री से सीधे नई पूंजी नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें | Vedanta Share Price: वेदांता पावर में आज 13% तक की तेजी, क्यों आया उछाल?

कब खुलेगा Zetwerk का IPO?

Zetwerk का आईपीओ भी निवेशकों के लिए चर्चा में बना हुआ है। कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब 5,012.3 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। हालांकि, ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम Tonbo Imaging के मुकाबले काफी कम है। IPO Watch के आंकड़ों के मुताबिक, Zetwerk के आईपीओ का जीएमपी आज 23 रुपये प्रति शेयर चल रहा है। इससे साफ है कि ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर दिलचस्पी तो है, लेकिन प्रीमियम में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल रहा है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 143 रुपये से 151 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

HD Fire Protect का GMP कितना पहुंचा?

इन तीनों आईपीओ में HD Fire Protect ऐसा इश्यू है, जिसके लिए निवेशक पहले से आवेदन कर सकते हैं। इसका आईपीओ 13 अक्टूबर को खुला था और 15 अक्टूबर को बंद होगा। अगर आप इसमें बोली लगाना चाहते हैं, तो 15 अक्टूबर तक इसमें निवेश कर सकते हैं। HD Fire Protect के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम करीब 91 रुपये प्रति शेयर था. कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 258 रुपये से 271 रुपये प्रति शेयर रखा है।

यह भी पढ़ें | आज SEBI में RHP पेश करेगी रिलायंस जियो, देगी IPO की सारी जानकारी

IPO में पैसा लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • ग्रे मार्केट प्रीमियम आईपीओ की संभावित लिस्टिंग को लेकर निवेशकों के सेंटीमेंट का एक संकेत देता है। इसका मतलब ये नहीं कि शेयर यहीं पर लिस्ट होगा।
  • निवेश करने से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति, कर्ज, मुनाफे या घाटे, वैल्यूएशन, कारोबार की संभावनाओं और आईपीओ से जुटाई जाने वाली रकम के इस्तेमाल को समझना चाहिए।
  • काफी निवेशकों को लगता है कि कई लॉट खरीदने पर आईपीओ मिलने के चांस बढ़ जाता है। हालांकि ये सच नहीं है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सIPO Alert: ग्रे मार्केट में छाया Tonbo Imaging, HD Fire Protect और Zetwerk का आईपीओ, GMP में कौन आगे? जानिए यहां
More