Destinations for Solo Travel: सोलो ट्रिप पर जाना चाहती हैं? महिलाओं के लिए भारत की 10 सुरक्षित और खूबसूरत जगहें

Solo Travel Destinations: भारत में कई ऐसी जगह हैं जो महिलाओं के सोलो ट्रैवल के लिए सुरक्षित, शांत और खूबसूरत माने जाते हैं। ऋषिकेश, कूर्ग, गंगटोक, शिलॉन्ग जैसी जगहें माहौल, सुविधाओं और सुरक्षा के कारण महिला यात्रियों को आरामदायक अनुभव देती हैं। 

Priya Shandilya
अपडेटेड12 Dec 2025, 04:32 PM IST
ये 10 जगहें महिलाओं के लिए बेस्ट सोलो डेस्टिनेशन (सांकेतिक तस्वीर)
ये 10 जगहें महिलाओं के लिए बेस्ट सोलो डेस्टिनेशन (सांकेतिक तस्वीर)

Safe Destinations for Solo female travellers: आजकल सोलो ट्रिप्स का ट्रेंड काफी आम हो गया है। अब सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी जमकर अकेले ट्रैवल कर रही हैं और नए-नए शहरों, पहाड़ों और अनुभवों को एक्सप्लोर कर रही हैं। हालांकि सोलो ट्रैवल आज आजादी का एहसास कराता है, फिर भी महिलाएं हमेशा ऐसी जगहों की तलाश में रहती हैं जहां सुकून के साथ सुरक्षा भी मिले। अच्छी बात यह है कि भारत में कई खूबसूरत और सुरक्षित जगहें हैं जहां महिलाएं आराम से और बेफिक्र होकर घूम सकती हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट।

शिलॉन्ग

शिलॉन्ग की साफ-सुथरी सड़कें, दोस्ताना लोग, अच्छे कैफे और पहाड़ों के नजारे इसे महिला यात्रियों के लिए बेहद खास बना देते हैं। यहां घूमना आरामदायक है और पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी आसान है।

Year Ender 2025 Viral Photos: पहलगाम हमले से लेकर वर्ल्ड कप तक… इस साल वायरल रहीं ये तस्वीरें

गंगटोक

सिक्किम की राजधानी गंगटोक न सिर्फ सुंदर है बल्कि यहां के लोग भी अपने आवभगत के लिए जाने जाते हैं। त्सोमो झील, नाथुला पास और एंची मठ यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। महिलाएं यहां सुरक्षित और तनावमुक्त महसूस करती हैं, इसलिए यह टॉप सोलो डेस्टिनेशन में शामिल है।

ऋषिकेश

महिला सोलो ट्रैवल की लिस्ट में ऋषिकेश हमेशा टॉप पर रहता है। गंगा किनारे की शांति, त्रिवेणी घाट की आरती और हर तरफ फैलता सकारात्मक माहौल इसे अलग ही अनुभव बनाते हैं। यहां योग, मेडिटेशन, राफ्टिंग और जंगल ट्रेक सब कुछ है। अकेले यात्रा करने वाली किसी भी महिला को यहां सुकून और सुरक्षा दोनों महसूस होंगे।

आइजोल

मिजोरम की राजधानी आइजोल लगभग 900 मीटर ऊंचाई पर बसा बेहद प्यारा शहर है। शांत वातावरण, साफ सड़कें और संस्कृति यहां की पहचान हैं। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और कल्चरल वाइब के कारण यह महिला यात्रियों के लिए एकदम भरोसेमंद विकल्प है।

कूर्ग

कर्नाटक का कूर्ग भारत का ‘स्कॉटलैंड’ कहा जाता है। घने जंगल, कॉफी के बागान, अब्बी फॉल्स और शांत पहाड़, सब मिलकर इसे ऐसी जगह बनाते हैं जहां आप खुद को पूरी तरह रिफ्रेश महसूस करेंगी। महिलाएं यहां आराम से, बिना किसी जल्दबाजी के घूम सकती हैं।

इस भारतीय सैंडल की कीमत होगी 83000 रुपये, प्राडा करेगा लॉन्च, जानिए क्या है खास

पुडुचेरी

पुडुचेरी यानी एक ऐसी जगह जहां लोग हर साल भीड़ लगाते हैं, क्योंकि यहां आने से सच में मन को सुकून मिलता है। फ्रेंच कॉलोनी की गलियां, स्वादिष्ट खाना, साफ और शांत बीच और ढेर सारी मजेदार एक्टिविटीज, सब कुछ इसे फीमेल सोलो ट्रैवलर्स की फेवरेट जगह बना देता है। यहां दूसरे यात्रियों से मिलना-जुलना भी आसान होता है। और हां, ऑरोविल जरूर जाएं, एक ऐसी जगह जहां ना धर्म है, ना राजनीति, बस शांति ही शांति।

नैनीताल

उत्तराखंड वैसे ही सोलो ट्रैवल के लिए सुरक्षित माना जाता है, और नैनीताल तो यहां की शान है। शांत झील, पहाड़ों के नजारे और कुमाऊं के स्वागत करने वाले लोग, सब मिलकर इसे महिलाओं के लिए एकदम परफेक्ट बनाते हैं। यहां आप हॉर्स राइडिंग, कैंपिंग और ट्रेकिंग जैसे कई मजेदार काम कर सकती हैं।

मैक्लोडगंज

मैक्लोडगंज, जिसे लिटिल ल्हासा भी कहा जाता है, प्रकृति प्रेमियों की फेवरेट जगह है। धौलाधार की खूबसूरत पहाड़ियां, शांत माहौल और सुरक्षित वातावरण इसे सोलो महिलाओं के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन बनाते हैं। दलाई लामा मंदिर, भागसू वॉटरफॉल और नड्डी गांव यहां के मुख्य आकर्षण हैं।

वरकला

अगर गोवा से कुछ हटकर लेकिन उतना ही मजेदार एक्सपीरियंस चाहिए, तो वरकला बिल्कुल सही जगह है। तिरुवनंतपुरम के पास बना यह बीच टाउन अपनी खूबसूरत पहाड़ियों, साफ बीचेज, सर्फिंग और क्यूट कैफे के लिए जाना जाता है। लोकल मार्केट, बार और स्वादिष्ट सीफूड इसे सोलो ट्रैवल के लिए और खास बना देते हैं। केरल का ये हिडन जैम जरूर एक्सप्लोर करें।

हम्पी

हम्पी उन जगहों में है जहां हर कदम पर इतिहास की झलक मिलती है। बड़े-बड़े मंदिर, पुराने खंडहर और चट्टानों से घिरा यह इलाका महिला ट्रैवलर्स के लिए शांत और बेहद सुरक्षित माना जाता है। यह जगह आपको खुद से जुड़ने का मौका भी देती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDestinations for Solo Travel: सोलो ट्रिप पर जाना चाहती हैं? महिलाओं के लिए भारत की 10 सुरक्षित और खूबसूरत जगहें
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDestinations for Solo Travel: सोलो ट्रिप पर जाना चाहती हैं? महिलाओं के लिए भारत की 10 सुरक्षित और खूबसूरत जगहें