AQI below 30: दिल्ली में सांस लेना मुश्किल, लेकिन इन शहरों में हवा है एकदम फ्रेश, AQI 30 से भी कम

AQI below 30: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है, जहां AQI 250 के पार पहुंच गया है। वहीं देश के कुछ जगहों का AQI 30 से भी कम दर्ज हुआ है। इन शहरों में अब भी हवा साफ भरी है। चलिए जानें इस लिस्ट में कौन-कौन सी जगह है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड24 Oct 2025, 02:15 PM IST
इन शहरों में AQI, 30 से भी कम (सांकेतिक तस्वीर)
इन शहरों में AQI, 30 से भी कम (सांकेतिक तस्वीर)(Shutterstock)

AQI below 30: दिवाली की रोशनी अब फीकी पड़ चुकी है, लेकिन उसका धुआं अभी भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में पसरा है। राजधानी की हवा इतनी खराब हो चुकी है कि सांस लेना तक भारी पड़ रहा है। 23 अक्टूबर की सुबह दिल्ली का AQI 331 दर्ज किया गया, जो "बहुत खराब" श्रेणी में आता है। वहीं मुंबई में भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, वहां का AQI करीब 160 के आसपास रहा।

ऐसे में अगर आप भी इस स्मॉग से राहत चाहते हैं, तो भारत में कुछ शहर ऐसे हैं जहां हवा अब भी एकदम ताजा है। इन जगहों का AQI 30 से भी नीचे है।

इन जगहों का AQI, 30 से भी कम

कॉन्डेनास्ट ट्रैवलर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेघालय का शिलॉन्ग और कर्नाटक का मदिकेरी सबसे आगे हैं, दोनों का AQI सिर्फ 12 दर्ज किया गया है। वहीं तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली (16), थंजावुर (17) और पुडुचेरी (18) भी इस सूची में शामिल हैं। इसके अलावा गंगटोक (21), उडुपी (24), तिरुमला (25), कोयंबटूर (26), रामनाथपुरम (26) और कोल्लम (30) जैसे शहरों की हवा भी बेहद शुद्ध बताई गई है।

दिल्ली की हवा में सुधार, लेकिन हालात अब भी खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 अक्टूबर की सुबह दिल्ली का AQI 293 था। ये पिछले चार दिनों की तुलना में थोड़ा बेहतर जरूर है, लेकिन अब भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

क्या होता है AQI और कैसे समझें?

AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स, जो बताता है कि हवा में कितनी गंदगी या प्रदूषण है।

0-50: बेहद साफ और सुरक्षित

51-100: संतोषजनक

101-200: थोड़ा प्रदूषित

201-300: खराब

301-400: बहुत खराब

401-500: खतरनाक स्तर

अगर आप दिल्ली या मुंबई जैसे शहरों में रहते हैं, तो एक वीकेंड ट्रिप इन क्लीन शहरों की तरफ आपको सचमुच रिफ्रेश कर सकती है। कभी-कभी सबसे अच्छी थेरेपी होती है बस ताजी हवा में कुछ गहरी सांसें लेना।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAQI below 30: दिल्ली में सांस लेना मुश्किल, लेकिन इन शहरों में हवा है एकदम फ्रेश, AQI 30 से भी कम
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAQI below 30: दिल्ली में सांस लेना मुश्किल, लेकिन इन शहरों में हवा है एकदम फ्रेश, AQI 30 से भी कम