Paytm Reminder: किराया, EMI या बिजली का बिल… Paytm का नया फीचर, ड्यू डेट से पहले ही मिल जाएगा अलर्ट, ऐसे करें सेट

Paytm new feature: Paytm ने एक नया फीचर पेश किया है जो आपके रोज के पैसों के मैनेजमेंट को आसान बनाने का वादा करता है। इससे यूजर्स को समय पर मदद मिलेगी और खर्चों पर बेहतर पकड़ बनेगी। जानिए कैसे यह आपकी फाइनेंशियल लाइफ को बदल सकता है।

Priya Shandilya, Livemint
पब्लिश्ड6 Nov 2025, 04:58 PM IST
अब EMI लेट होने का डर नहीं, Paytm Reminders से समय पर होगा हर पेमेंट
अब EMI लेट होने का डर नहीं, Paytm Reminders से समय पर होगा हर पेमेंट(Reuters)

Paytm Reminder Feature: अगर आप भी Paytm का इस्तेमाल करते हैं तो अब इसका नया फीचर ‘Reminders’ हर महीने आपके काम आएगा। किराया हो, बच्चों की फीस या बिजली-पानी का बिल, इन सबको समय पर याद रखना अब झंझट नहीं रहेगा। अक्सर इन सबको याद रखना मुश्किल हो जाता है और ड्यू डेट मिस होने पर पेनल्टी भी लग जाती है। इसी परेशानी को आसान बनाने के लिए Paytm ने नया फीचर ‘रिमाइंडर्स’ लॉन्च किया है।

क्या है ये रिमाइंडर्स फीचर?

Reminders एक ऐसा फीचर है जो आपको समय से पहले अलर्ट भेजता है ताकि कोई भी पेमेंट मिस न हो। यह आपके रेगुलर खर्च जैसे ट्यूशन फीस, किराया, घरेलू स्टाफ की सैलरी आदि को पहचान लेता है। यह आपको सुझाव देता है कि इन पर रिमाइंडर सेट कर लें। आप चाहें तो हर पेमेंट को अलग टैग भी दे सकते हैं ताकि पहचान आसान हो।

सब कुछ एक जगह ट्रैक करें

रिमाइंडर्स की सबसे बड़ी खासियत है कि सारे खर्च एक ही जगह लिस्टेड रहते हैं। Pending और Completed पेमेंट्स का हिसाब साफ दिखता है। आप चाहें तो किसी रिमाइंडर को एडिट या डिलीट भी कर सकते हैं। इससे बजट प्लानिंग आसान हो जाती है और फाइनेंशियल डिसिप्लिन भी बनता है।

कैसे सेट करें Reminder?

  • Paytm App खोलें और ‘To Mobile’ सेक्शन में जाएं।
  • ‘Reminders’ टैब पर क्लिक करें।
  • Suggested Reminder चुनें या ‘Create New’ दबाएं।
  • Contact और Date चुनें, Payment Purpose डालें (ऑप्शनल)।
  • ‘Set Reminder’ पर क्लिक करें। अब ड्यू डेट पर Paytm आपको नोटिफिकेशन भेजेगा ताकि पेमेंट समय पर हो सके।

क्यों है फायदेमंद?

पेटीएम का रिमाइंडर्स फीचर कई तरह से मददगार साबित हो सकता है। सबसे पहले, अगर आप समय पर EMI भरते हैं तो आपका CIBIL स्कोर सुरक्षित रहता है, जिससे भविष्य में लोन लेना आसान हो जाता है। दूसरी बड़ी सुविधा यह है कि चाहे बिजली का बिल हो, इंटरनेट का पेमेंट हो या फिर हर महीने का किराया, अब कुछ भी मिस नहीं होगा क्योंकि हर खर्च का अलर्ट समय से पहले मिल जाएगा।

इसके अलावा, आपके सारे खर्च एक ही जगह ट्रैक होंगे, जिससे आपको बार-बार अलग-अलग जगह देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह फीचर आपके लिए बजट प्लानिंग को सिंपल और स्मार्ट बना देता है। आप आसानी से देख सकते हैं कि कौन-सा पेमेंट पेंडिंग है और कौन-सा पूरा हो चुका है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सPaytm Reminder: किराया, EMI या बिजली का बिल… Paytm का नया फीचर, ड्यू डेट से पहले ही मिल जाएगा अलर्ट, ऐसे करें सेट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सPaytm Reminder: किराया, EMI या बिजली का बिल… Paytm का नया फीचर, ड्यू डेट से पहले ही मिल जाएगा अलर्ट, ऐसे करें सेट