Christmas Traffic Advisory: क्रिसमस पार्टी में जाना है? 25 दिसंबर को न करें इन 3 रूट का इस्तेमाल, जारी हुई एडवाइजरी

Christmas Traffic Advisory: दिल्ली यातायात पुलिस ने क्रिसमस के जश्न के दौरान साकेत क्षेत्र में यातायात में बदलाव और प्रतिबंधों की सूचना दी है। 24-25 दिसंबर को ये बदलाव दोपहर 2 बजे से लागू होंगे। भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए कई प्रमुख चौराहों पर यातायात में बदलाव किया जाएगा।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड24 Dec 2025, 03:32 PM IST
क्रिसमस पर जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी
क्रिसमस पर जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी

Christmas Traffic Advisory: दिल्ली यातायात पुलिस ने 24 और 25 दिसंबर मनाए जाने वाले क्रिसमस जश्न के मद्देनजर बुधवार को परामर्श जारी कर दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों, विशेष रूप से साकेत क्षेत्र में यातायात में बदलाव और प्रतिबंधों के बारे में लोगों को सूचित किया।

परामर्श के अनुसार, भीड़भाड़ की आशंका को देखते हुए सुचारू यातायात और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए साकेत में सेलेक्ट सिटी मॉल, डीएलएफ एवेन्यू मॉल और एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन कोर्ट मॉल के आसपास यातायात में बदलाव किया जाएगा। यह विशेष यातायात व्यवस्था दोनों दिन दोपहर 2 बजे से लागू होगी।

यह भी पढ़ें | मुस्लिम राजनीति चमकाने चली थीं महबूबा मुफ्ती, हाई कोर्ट ने पानी-पानी कर दिया

इन रूट पर हुआ बदलाव

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधों के कारण प्रेस एन्क्लेव रोड और साकेत तथा पुष्प विहार की कई आंतरिक सड़कें प्रभावित होंगी। भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर शेख सराय लाल बत्ती, महरौली-बदरपुर (एमबी) रोड पर एशियन मार्केट लाल बत्ती और श्री अरबिंदो मार्ग पर पीटीएस मालवीय नगर लाल बत्ती सहित प्रमुख चौराहों पर यातायात में बदलाव किया जाएगा।

यह भी पढ़ें | कौन हैं सकिबुल गनी? चंद मिनटों में तोड़ दिया वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड

ये रास्ते रहेंगे बंद

परामर्श में कहा गया कि यातायात में किए गए बदलाव के तहत शेख सराय से हौज रानी तक डिवाइडर पर बने सभी मोड़ प्रतिबंधित समय के दौरान बंद रहेंगे। प्रेस एन्क्लेव रोड की दोनों लेन पर भारी वाहनों और डीटीसी/क्लस्टर बसों को चलने की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, डीटीसी और क्लस्टर बसों को एमबी रोड से एशियन मार्केट लाल बत्ती होते हुए पुष्प विहार की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सुझाव भी दिया है। चिराग दिल्ली से कुतुब मीनार की ओर जाने वाले यात्रियों को खानपुर तिराहे, एमबी रोड और लाडो सराय तिराहे होते हुए जाने की सलाह दी गई है।आईआईटी फ्लाईओवर से संगम विहार या सैनिक फार्म की ओर जाने वालों को टीबी अस्पताल लाल बत्ती, लाडो सराय लाल बत्ती, एमबी रोड, चिराग दिल्ली और खानपुर लाल बत्ती होते हुए जाने की सलाह दी गई है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सChristmas Traffic Advisory: क्रिसमस पार्टी में जाना है? 25 दिसंबर को न करें इन 3 रूट का इस्तेमाल, जारी हुई एडवाइजरी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सChristmas Traffic Advisory: क्रिसमस पार्टी में जाना है? 25 दिसंबर को न करें इन 3 रूट का इस्तेमाल, जारी हुई एडवाइजरी