Nyaya Setu Whatsapp No: ट्रैफिक पुलिस या थानेदार धौंस दिखाए तो न डरें, जानिए कैसे फ्री मिलेगी कानूनी सलाह

Free Legal Help: भारत सरकार ने न्याय सेतु को WhatsApp पर लॉन्च किया है। अब लोग कानूनी सलाह के लिए 7217711814 पर मैसेज कर सकते हैं, जिससे उन्हें तुरंत सहायता मिलेगी। यह पहल डिजिटल इंडिया का हिस्सा है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड2 Jan 2026, 06:02 PM IST
न्याय सेतु को Whatsapp पर कैसे चलाएं
न्याय सेतु को Whatsapp पर कैसे चलाएं

Free Legal Help: अगर आपको किसी कानूनी समस्या का हल चाहिए, लेकिन आपके पास वकील के पास जाने के लिए पैसे नहीं हैं, तो मायूस होने की जरूरत नहीं है। सरकार ने अब लोगों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब आपको किसी वकील के पास जाने की जरूरत नहीं है। बस आपको अपने मोबाइल नंबर से एक मैसेज भेजना होगा और आपको तुरंत आपकी परेशानी का हल मिल जाएगा।

सरकार ने न्याय सेतु को अब WhatsApp पर लॉन्च कर दिया है। इसकी मदद से अब आप एक मैसेज से कानूनी मदद ले सकते हैं। इसके जरिए मिलने वाली सारी सलाह कानून के दायरे में होंगी। आइए पहल जानते हैं कि न्याय सेतु क्या है।

यह भी पढ़ें | नहीं रहे मल्टिबैगर स्टॉक्स के मास्टर सिद्धार्थ भैया , निवेश जगत में सन्नाटा

क्या है न्याय सेतु?

भारत सरकार ने लोगों की मदद के लिए साल 2024 में एक पहल की थी। डिजिटल इंडिया के तहत इस पहल में न्याय सेतु को लॉन्च किया गया था। इसका मकसद लोगों को कानूनी तौर सलाह देना था और उन्हें कानून की जानकारी देना था। न्याय सेतु पर बिना किसी हिचक के लोग सारे सवाल के जवाब पा रहे थे। हालांकि अब भारत सरकार ने लोगों के लिए न्याय सेतु की पहुंच और आसान कर दिया है। अब सीधे WhatsApp के जरिए लोग कानूनी सलाह ले पाएंगे। आज के समय में जब हर किसी के पास स्मार्टफोन है और WhatsApp सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ऐप बन चुका है, तो न्याय सेतु का यह कदम बेहद व्यावहारिक और दूरदर्शी है।

WhatsApp पर किस नंबर पर भेजना है मैसेज

अगर आप कानूनी जानकारी या सलाह लेना चाहते हैं, तो अब यह काम बेहद आसान हो गया है। बस WhatsApp पर ‘7217711814’ नंबर पर मैसेज करना होगा। यह नंबर WhatsApp पर ‘टेली-लॉ’ के नाम से दिखाई देगा।

इस चैटबॉट के ज़रिए आपको तीन तरह की सुविधाएं मिलेंगी।

  • कानूनी सलाह
  • कानूनी जानकारी
  • कानूनी मदद

चैट शुरू करते ही न्याय सेतु आपसे आपका मोबाइल नंबर वेरिफाई करने के लिए कहेगा। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आप चैट में सीधे कानूनी सलाह पा सकेंगे। हालांकि, हमारी कोशिश के दौरान वेरिफिकेशन प्रोसेस में चैटबॉट ने एरर दिखाया।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सNyaya Setu Whatsapp No: ट्रैफिक पुलिस या थानेदार धौंस दिखाए तो न डरें, जानिए कैसे फ्री मिलेगी कानूनी सलाह
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सNyaya Setu Whatsapp No: ट्रैफिक पुलिस या थानेदार धौंस दिखाए तो न डरें, जानिए कैसे फ्री मिलेगी कानूनी सलाह