हरियाणा की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा को पिछले हफ्ते पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ज्योति पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील जानकारी साझा की। ज्योति मल्होत्रा एक ट्रैवल व्लॉगर हैं और 'Travel With Jo’ नाम से उनका काफी पॉपुलर यूट्यूब चैनल है।
हरियाणा के हिसार के SP शशांक कुमार सावन ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियां भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को अपने नरेटिव को आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर रही हैं।
पहलगाम हमले से पहले पाकिस्तान में थीं ज्योति मल्होत्रा
हरियाणा के हिसार के पुलिस सुप्रींटेंडेंट शशांक कुमार सवान के मुताबिक, 'वे ज्योति मल्होत्रा को एक एजेंट के तौर पर तैयार कर रहे थे। ज्योति दूसरे यूट्यूब इन्फ्लुएंसर्स से भी जुड़ी थी। और ये लोग भी PIOs (पाकिस्तानी मूल के लोग) से संपर्क में थे। वह कई बार स्पॉन्सर्ड ट्रिप्स पर पाकिस्तान भी जाती थीं। पहलगाम हमले से पहले वह पाकिस्तान में थीं।'
आगे उन्होंने बताया कि,'पुलिस अभी भी जांच कर रही है कि कहीं उनके और किसी के बीच कोई और कनेक्शन तो नहीं है। हमें सुराग मिले हैं कि और लोग भी उनके साथ जुड़े थें।'
ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी
ज्योति मल्होत्रा को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया है। उनकी उम्र 34 साल है और उनके यूट्यूब चैनल पर 3.7 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। ज्योति पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के साथ जानकारी साझा करने का आरोप है। फिलहाल वे पुलिस रिमांड में हैं और उनकी जांच जारी है।
पहलगाम आतंकी हमला कनेक्शन
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी को अब पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भी जोड़ा जा रहा हे। माना जा रहा है कि उनहोंने सुरक्षा संबंधी जानकारियों को लीक किया।
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की मौत हुई। इस हमले में तीन आतंकवादी इस हमले में शामिल थे।
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से आतंकी ठिकानों को किया तबाह
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और जम्मू-कश्मीर पुलिस की इन आतंकवादियों को पकड़ने की पूरी कोशिश जारी है, लेकिन वे अभी भी फरार हैं। सरकार ने संदिग्धों के स्केच जारी किए हैं और पकड़ में मदद के लिए 20 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया है।
पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा की एक ब्रांच, द रेसिस्टेंस फ्रंट ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी। जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया जिससे पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई की जा सके।
ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान से संबंध
अब ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी से जांच में नया मोड़ आया है। पुलिस ने बताया कि वह पाकिस्तानी नागरिकों और खुफिया एजेंटों के साथ लगातार संपर्क में थी। इनमें ईसान-उर-रहीम (दानिश) भी शामिल हैं। दानिश हाल ही में भारत से निकाला गया था।
ज्योति अक्सर दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यक्रमों में जाती थीं और सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की तारीफ भी करती थीं। पुलिस को शक है कि ज्योति की पाकिस्तान यात्रा स्पॉन्सर्ड थी और यह सब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लिए उन्हें तैयार करने की एक रणनीति थी।
कहां तक पहुंची जांच
भारत की संप्रभुता को खतरे में डालने के लिए हरियाणा पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा पर आधिकारिक राज सुरक्षा अधिनियम और अन्य कानूनों के तहत केस दर्ज किया है। फॉरेंसिक जांच के लिए ज्योति के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त कर लिए गए हैं। अभी भी उनकी पूरी नेटवर्क और भागीदारी की जांच जारी है।