Trump Tower: भारत में बजा ट्रंप का डंका! गुरुग्राम में लॉन्च होते ही बिक गए सारे फ्लैट्स, जानें क्या है खासियत?

Trump tower: मंगलवार को गुडगांव में ट्रंप टावर्स का दूसरा फ्लैट प्रोजेक्ट लॉन्च हुआ और पहले ही दिन इसके सारे फ्लैट्स बुक हो गए।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड14 May 2025, 01:02 PM IST
लॉन्च होते ही पहले दिन बिक गए Trump के सारे फ्लैट्स
लॉन्च होते ही पहले दिन बिक गए Trump के सारे फ्लैट्स

Trump Tower Gurgaon: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन इस बार चर्चा में आने की वजह उनका रियल स्टेट बिजनेस है। दरअसल, डोनॉल्ड ट्रंप एक बड़े बिजनेसमैन है और उनका बिजनेस भारत सहित दुनिया भर में फैला हुआ है। भारत में गुड़गांव, मुंबई, पुणे और कोलकाता में उनके कई रियल स्टेट प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। इसी बीच, उनके नए पोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर आई है।

पहले ही बिक गई सारी प्रॉपर्टी

दरअसल, मंगलवार को गुडगांव में ट्रंप टावर्स का दूसरा फ्लैट प्रोजेक्ट लॉन्च हुआ और पहले ही दिन इसके सारे फ्लैट्स बुक हो गए। भारत में ट्रंप के रियल स्टेट बिजनेस को स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स और ट्रिबेका डेवलपर्स संभालते हैं। इन्होंने बताया कि पहले ही दिन ट्रंप टावर्स के दूसरे फ्लैट प्रोजेक्ट की सारी प्रॉपर्टी बुक हो गई, जिसकी कुल वैल्यू 3250 करोड़ रुपये है। इसमें 125 करोड़ रुपये की कीमत वाले पेंटाहाउस भी शामिल हैं।

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोजेक्ट लॉन्च होते ही कुछ घंटों में 8 से 15 करोड़ की कीमत वाले इसके सभी अल्ट्रा-लग्जरी प्रॉपर्टी बुक हो गई। इससे पता चलता है कि भारत में ब्रांडेड और हाई-एंड रेजिडेंसियल प्रॉपर्टीज की कितनी डिमांड है।

दो 51 स्टोरी टावर होंगे

बता दें कि यह प्रोजेक्ट स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स, ट्रिबेका डेवलपर्स और द ट्रंप ऑर्गनाइजेशन का जॉइंट वेंचर है। इसमें दो 51 स्टोरी टावर होंगे, जो गुरुग्राम की स्काईलाइन में चार चांद लगाएंगे। स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स इस प्रोजेक्ट के कंट्रक्शन, डेवलपमेंट और कस्टमर एक्सपीरियंस की जिम्मेदारी देख रहे हैं। वहीं, ट्रिबेका डेवलपर्स डिजाइन, मार्केटिंग, सेल्स और क्वालिटी कंट्रोल की जिम्मेदारी संभाल रहा है।

पहले प्रोजेक्ट की इसी महीने होगी डिलीवरी

मालूम हो कि साल 2018 में ट्रंप टावर्स का पहला प्रोजेक्ट लॉन्च हुआ था, जो पूरी तरह से सोल्ड आउट हो चुका है। इसकी डिलीवरी इसी महीने होने वाली है। डेवलपर्स का कहना है कि दोनों प्रोजेक्ट्स की सफलता भारत में वर्ल्ड-क्लास लिविंग की डिमांड को दिखाती है। स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स के फाउंडर पंकज बंसल ने कहा, “ट्रंप रेजिडेंसेज को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स दिखाता है कि लोग भारत में भी ग्लोबल स्टैंडर्ड लाइफ जीना चाहते हैं। हम अपने बायर्स का विश्वास जीतने के लिए शुक्रगुजार हैं।”

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सTrump Tower: भारत में बजा ट्रंप का डंका! गुरुग्राम में लॉन्च होते ही बिक गए सारे फ्लैट्स, जानें क्या है खासियत?
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सTrump Tower: भारत में बजा ट्रंप का डंका! गुरुग्राम में लॉन्च होते ही बिक गए सारे फ्लैट्स, जानें क्या है खासियत?