तेलंगाना बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किया जारी, 95.15% छात्र पास, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

TS SSC Board Results 2026: तेलंगाना बोर्ड ने कक्षा 10 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। ये नतीजे results.bsetelangana.org पर उपलब्ध हैं। परीक्षा में शामिल हुए 5,16,815 नियमित छात्रों में से कुल 95.15 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड29 Apr 2026, 05:01 PM IST
TS SSC Board Results 2026: पास होने के लिए 35% नंबर लाना जरूरी है।
TS SSC Board Results 2026: पास होने के लिए 35% नंबर लाना जरूरी है।

TS SSC Board Results 2026: तेलंगाना बोर्ड ने कक्षा 10 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र results.bsetelangana.org पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा देने वाले कुल 5,16,815 नियमित छात्रों में से 95.15 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। ये नतीजे तेलंगाना सरकार के सलाहकार के. केशव राव, IAS अधिकारी और प्रधान सचिव योगिता राणा, और IAS अधिकारी तथा तेलंगाना में स्कूली शिक्षा के निदेशक ई. नवीन निकोलस द्वारा जारी किए गए। नतीजों की घोषणा हैदराबाद में 'राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद' (SCERT) परिसर स्थित गोदावरी सभागार में की गई।

तेलंगाना में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा या SSC पब्लिक परीक्षा 14 मार्च को शुरू हुई और 16 अप्रैल, 2026 को खत्म हो गई थी। यह परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा की शुरुआत प्रथम भाषा के प्रश्नपत्रों से हुई और इसका समापन OSSC मुख्य भाषा के द्वितीय प्रश्नपत्र के साथ हुआ।

छात्र कैसे चेक करें नतीजे?

छात्र आसानी से अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें bse.telangana.gov.in या अन्य आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। वहां रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही छात्र अपना रोल नंबर डालकर मार्कशीट देख सकेंगे। इसके अलावा MeeSeva व्हाट्सअप के जरिए भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा दी गई है। इससे छात्रों को कई ऑप्शन मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें | छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड में जिज्ञासु वर्मा ने किया टॉप, यहां देखिए पूरी लिस्ट

35 फीसदी अंक लाना जरूरी

पूरे राज्य में 2676 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 35 फीसदी अंक लाना जरूरी है। वहीं दूसरी भाषा के पेपर में न्यूनतम 20 फीसदी अंक जरूरी हैं। मार्कशीट में विषयवार अंक, ग्रेड और अंतिम रिजल्ट पास या फेल के रूप में दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें | छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

कैसे डाउनलोड करें तेलंगाना 10वीं की मार्कशीट

  • तेलंगाना एसएससी 10वीं रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर एक्टिव हुए रिजल्ट लिंक 'TS Class 10th Results 2026' पर क्लिक करें।
  • नए खुले पेज पर छात्र अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
  • छात्र अपना परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट भी लें।

रिजल्ट जारी होने के बाद क्या करें ?

रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र रिजल्ट में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है, वह रीचेकिंग, रिवैल्युएशन और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने के बाद इन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सतेलंगाना बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किया जारी, 95.15% छात्र पास, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
More