UGC Net Exam Results: यूजीसी NET 2025 का रिजल्ट आउट, अभी चेक करें अपना स्कोर

NTA UGC NET December 2025: यूसीजी नेट 2025 के रिजल्ट जारी हो गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इसे अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है। उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकते हैं।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड5 Feb 2026, 11:50 AM IST
 यूजीसी NET 2025 का रिजल्ट आउट
यूजीसी NET 2025 का रिजल्ट आउट

UGC Net Exam Results: यूसीजी नेट 2025 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारो के लिए बड़ा अपडेट आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर दिसंबर साल 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आपने भी इसकी परीक्षा दी है, तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • अगर आप अपना यूजीसी नेट 2025 का रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो उसके लिए इन स्टैप को फॉलो कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आपको एनटीए के ऑफिशियल पोर्टल ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा
  • उसके बाद यूजीसी नेट स्कोरकार्ड 2025 पर क्लिक करना होगा।
  • अब मांगी की लॉगइन डिटेल डाले।
  • उसके बाद कैप्चा कोड डालने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।

क्या रखी गई है यूजीसी नेट क्वॉलीफाइंग कटऑफ

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा पास करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंकों की जरूरत होती है। इसके अलावा ST, SC और OBC के उम्मीदवारों को सिर्फ 35 प्रतिशत नंबरों की जरूरत होती है।

यहां क्लिक करें:-UGC NET December 2025 Final Answer key Link

यहां क्लिक करें:-UGC NET Result 2025 Direct Link

यहां क्लिक करें:- UGC NET Result 22025-26 PDF

रिजल्ट में सबसे पहले क्या देखें?

यूजीसी नेट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले उसमें उम्मीदवार अपना नाम देखें। अगर उसमें कोई गलती है, तो उसे तुरंत UGC को बताए। इसके अलावा रिजल्ट में आपका नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, विषय और पेपर कोड प्रथम और द्वितीय पत्र में प्राप्त अंक कुल अंक और प्रतिशत योग्यता स्थिति (जेआरएफ / सहायक प्रोफेसर) लिखी दिखेगी।

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा देशभर में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 7 जनवरी 2026 तक चली और पूरी तरह कंप्यूटर‑बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में हुई। कुल 85 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की गई, जिसे 6 दिनों में 11 अलग‑अलग शिफ्ट्स में पूरा किया गया।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सUGC Net Exam Results: यूजीसी NET 2025 का रिजल्ट आउट, अभी चेक करें अपना स्कोर
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सUGC Net Exam Results: यूजीसी NET 2025 का रिजल्ट आउट, अभी चेक करें अपना स्कोर