UBSE Uttarakhand Board Result 2025: आ गए उत्तराखंड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट्स, ऐसे करें चेक

UK Board Results Live Updates: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के परिणाम जारी कर चुका है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट्स सुबह 11 बजे जारी किए।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड19 Apr 2025, 12:16 PM IST
UK Board Results Live: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट्स का इंतजार। (AI Image)
UK Board Results Live: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट्स का इंतजार। (AI Image)(Grok)

UBSE Uttarakhand Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिया। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट्स सुबह 11 बजे जारी किए गए। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट यूके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं। स्टूडेंट्स को वेबसाइट्स से न केवल रिजल्ट देखने की सुविधा मिलेगी बल्कि वो वहां से अपना मार्कशीट भी डाउनलोड कर पाएंगे। यूके बोर्ड ने इन दो वेबसाइटों bse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर बोर्ड रिजल्ट्स जारी किए हैं।

मुख्य घटनाएँ

19 Apr 2025, 11:52 AM IST
19 Apr 2025, 11:43 AM IST
19 Apr 2025, 11:40 AM IST
19 Apr 2025, 11:15 AM IST
यहां अपडेट्स फॉलो करें:
19 Apr 2025, 11:52 AM IST

Check UK Board 10th, 12th Result 2025: यहां चेक करें रिजल्ट

उत्तराखंड 10वीं बोर्ड हो या 12वीं बोर्ड, आप यहां रिजल्ट यहीं से चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी वेबसाइट पर नहीं जाना होगा और कहीं अलग से यूआरएल टाइप नहीं करना होगा।

19 Apr 2025, 11:43 AM IST

Check UK Board 10th, 12th Result 2025: प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले कितने

उत्तराखंड 10वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 30,681 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से सफल हुआ हैं। वहीं, 41,966 परीक्षार्थियों को द्वितीय श्रेणी से सफलता हासिल हुई है जबकि 14,631 परीक्षार्थी तीसरी श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं।

19 Apr 2025, 11:40 AM IST

Check UK Board 10th, 12th Result 2025: 12वीं में 83.23% सफल

उत्तराखंड 12वीं बोर्ड के एग्जाम में 83.23 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है। इनमें 80.10 प्रतिशत लड़के और 86.20 प्रतिशत लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार 1,08,980 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिनमें 1,06,345 ने परीक्षा दी। इनमें 88,518 परीक्षार्थी पास हो गए।

19 Apr 2025, 11:37 AM IST

Check UK Board 10th, 12th Result 2025: 1वीं में दो छात्रों ने किया टॉप

उत्तराखंड 10वीं बोर्ड की परीक्षा में दो छात्रों ने पूरे प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। ये स्टूडेंट्स हैं- कमल चौहान और जतिन जोशी। कमल चौहान बागेश्वर के विवेकानंद वीएमआईसी मंडलशेरा विद्यालय और जतिन जोशी नैनीताल के एचजीएस आईसी कुसुमेखरा, हल्द्वानी के छात्र हैं।

19 Apr 2025, 11:29 AM IST

आंध्र प्रदेश 2nd ईयर रिजल्ट

आंध्र प्रदेश के 2nd ईयर के रिजल्ट यहां चेक कर सकते हैं।

19 Apr 2025, 11:25 AM IST

UK Board Results: 33% से कुछ नंबर दूर रह गए तो?

UBSE के नियमों के अनुसार, किसी स्टूडेंट के नंबर पासिंग मार्क्स यानी 33 प्रतिशत से थोड़ा कम रह जाता है, तो बोर्ड की ओर से उसे ग्रेस मार्क्स देकर पास कर दिया जाता है। लेकिन ध्यान रहे, ये ग्रेस मार्क्स हर किसी को नहीं मिलते ये बोर्ड की मर्जी पर निर्भर करता है।

19 Apr 2025, 11:24 AM IST

आंध्र प्रदेश बोर्ड के रिजल्ट भी कर सकते हैं चेक

आंध्र प्रेदश बोर्ड रिजल्ट्स भी आ चुके हैं। आप यहां रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

19 Apr 2025, 11:19 AM IST

UK Board Results: यूके बोर्ड रिजल्ट के लिए एक वेबसाइट हैंग

यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट आने के बाद आधिकारिक वेबसाइट https://ubse.uk.gov.in/ हैंग कर गई है। 11 बजे के बाद से यह अपडेट देने तक करीब 11.18 बजे तक वेबसाइट नहीं खुल पाई।

19 Apr 2025, 11:15 AM IST

UK Board Results Check: यूं आसानी से चेक करें रिजल्ट

UK Board Results Check: यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जानने के लिए बस दो स्टेप पूरे करने होंगे। स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट https://uaresults.nic.in/ पर जाकर अपना रोल नंबर और उसके नीचे वेरिफिकेशन टेक्स्ट डालकर Get Results पर क्लिक करना होगा। इतना करते ही रिजल्ट सामने आ जाएंगे और आप अपना मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।

19 Apr 2025, 11:07 AM IST

UK Board Results Announced: उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किए रिजल्ट्स

UK Board Results Announced: उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए। परीक्षार्थी अब https://ubse.uk.gov.in/ और https://uaresults.nic.in/ पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

19 Apr 2025, 10:37 AM IST

UK Board Results: पास होने के लिए 33% मार्क्स जरूरी

किसी भी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए पूर्णंका का कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है। अगर 33 प्रतिशत से एक भी आंक कम आता है तो परीक्षार्थी असफल माना जाता है, लेकिन तब बोर्ड से उसे ग्रेस मार्क्स मिल जाता है और पास कर दिया जाता है।

19 Apr 2025, 10:07 AM IST

UBSE Uttarakhand Board Result 2025: ये सब रखें तैयार

UBSE Uttarakhand Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट्स देखने के लिए आपको अपने क्रमांक (Roll Number), जन्म तिथि (Date of Birth), आवेदन संख्या (Application Number) और पंजीकरण संख्या (Registration Number) की जरूरत होगी। आप वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने जाएंगे तो आपको खाली स्थान में ये सभी भरने होंगे तभी सबमिट बटाने दबाने पर आपका रिजल्ट सामने आएगा।

19 Apr 2025, 09:56 AM IST

UK Board Results: ऐसे चेक करें रिजल्ट

➤ ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं।

➤ 'Board Results' लिंक पर क्लिक करें।

➤ रोल नंबर और कैप्चा कोड डालें।

➤ 'Get Result' पर क्लिक करें।

➤ स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा। उसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

19 Apr 2025, 09:50 AM IST

UK Board Results:खत्म होगा इंतजार, जारी होंगे रिजल्ट्स

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) थोड़ी देर में ही आज 10वीं और 12वीं, दोनों बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट्स जारी करेगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़TrendsUBSE Uttarakhand Board Result 2025: आ गए उत्तराखंड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट्स, ऐसे करें चेक
MoreLess