
बिहार के भागलपुर जिले में गुरुवार को हुई गोलीबारी में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के एक भतीजे की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
मृतक की पहचान विश्वजीत यादव के रूप में हुई है, जबकि जयजीत यादव घायल हैं। घटना में दोनों की मां हीना देवी के हाथ में भी चोट आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विवाद घर के ही नल के पानी को लेकर शुरू हुआ। दोनों भाई विश्वजीत और जयजीत एक ही घर में रहते थे। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं।
इस गोलीबारी में विश्वजीत को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। जबकि जयजीत भी घायल हो गया और उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही भागलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं। पुलिस लगातार इलाके में शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।
भागलपुर पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में पता चला है कि झगड़ा सिर्फ पानी के नल के इस्तेमाल को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक हो गया।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "घटना में शामिल दोनों व्यक्तियों की पहचान हो चुकी है। मामले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हमें यह भी जानकारी मिली है कि दोनों केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के रिश्तेदार हैं।"
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.