
UPMSP UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार आज खत्म हो गया! माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है और इस बार के आंकड़े वाकई चौंकाने वाले हैं। इस साल दो छात्राओं कशिश और अंशिका ने संयुक्त रूप से प्रदेश में टॉप किया है। इतना ही नहीं बल्कि इस बार न सिर्फ रिजल्ट जल्दी आया है, बल्कि छात्रों के प्रदर्शन ने भी नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आइए जानते हैं इस साल के रिजल्ट की हर छोटी-बड़ी बात।
रिजल्ट से जुड़ी सभी जानकारी के लिए यहां पढ़ते रहे अपडेट्स:
UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने X पोस्ट पर लिखा, "उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह सफलता आपके अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। आप सभी विद्यार्थी भविष्य में भी इसी लगन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के साथ सफलता के नित नए आयाम स्थापित करें, माँ सरस्वती से यही प्रार्थना है।"
UP Board 10th Result 2026 Live Updates: सीतापुर की कशिश वर्मा ने इस बार यूपी बोर्ड 10वीं के नतीजों में झंडे गाड़ दिए हैं। बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज की इस होनहार छात्रा ने 97.83% अंक पाकर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। कशिश की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि वह एक बहुत ही साधारण परिवार से आती हैं, उनके पिता एक किसान हैं और मां गृहणी। बिना किसी बड़े संसाधनों या सुख-सुविधाओं के, कशिश ने अपनी मेहनत और अनुशासन को ही अपना हथियार बनाया। उनके शिक्षकों का कहना है कि कशिश शुरू से ही क्लास में अव्वल रही हैं।
UP Board 10th Result 2026 Live Updates: बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने हाईस्कूल में टॉप कर यह साबित कर दिया कि अगर इरादे नेक हों तो कामयाबी कदम चूमती है। अपनी जीत का राज खोलते हुए अंशिका ने बताया कि वह हर दिन नियम से 4 से 5 घंटे पढ़ाई करती थीं। अंशिका का पसंदीदा विषय मैथ्स है और वह आगे चलकर इसी क्षेत्र में अपना करियर संवारना चाहती हैं। उन्होंने अपने साथियों को बड़ा ही सीधा संदेश दिया है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बस डटकर मेहनत कीजिए।
UP Board 10th Result 2026 Live Updates: वर्ष 2026 की परीक्षाएं 8,033 केंद्रों पर 15 कार्य दिवसों में संपन्न हुईं। मूल्यांकन 254 केंद्रों पर निर्धारित समय में पूर्ण किया गया। हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.42 तथा इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत रहा।” — डॉ. महेंद्र देव, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश
UP Board 10th Result 2026 Live Updates: 10वीं टॉपर्स की पहली तस्वीर
UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रदेश की बेटियां किसी से कम नहीं हैं। इस साल 12वीं का कुल पास प्रतिशत 81.15% रहा, जबकि 10वीं में 90.11% छात्र सफल हुए। आंकड़ों की बात करें तो लड़कियों ने पासिंग परसेंटेज के मामले में लड़कों को मीलों पीछे छोड़ दिया है।
UP Board 10th Result 2026 Live Updates: बेटियों ने मारी बाजी
1 कशिश वर्मा- 97.83%
1 अंशिका वर्मा- 97.83%
2 अदिति- 97.50%
3 अर्पिता- 97.33%
3 परी वर्मा- 97.33%
3 ऋषभ साहू- 97.33%
UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस बार दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा, दोनों ने 97.83% अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर अदिति रहीं, जिन्होंने 97.50% अंक हासिल किए। वहीं तीसरे स्थान पर भी मुकाबला काफी दिलचस्प रहा, जहां अर्पिता, परी वर्मा और ऋषभ साहू ने 97.33% अंक लाकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। हाईस्कूल में इस साल 90.42% छात्र सफल रहे हैं। इस साल 10वीं में दो छात्राओं कशिश और अंशिका ने संयुक्त रूप से पहले स्थान पर कब्जा जमाया।
UP Board 10th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड की मार्कशीट में खास सुरक्षा फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें एक विशेष QR कोड होगा जिससे छात्र अपनी मार्कशीट को डिजिटल रूप से सत्यापित (Verify) कर सकेंगे।
UP Board 10th Result 2026 Live Updates: लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को करीब 1 लाख रुपये तक का नकद ईनाम दिया जा सकता है। वहीं जिले में टॉप करने वाले छात्रों को 21,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
UP Board 10th Result 2026 Live Updates: रिजल्ट आने के बाद छात्र अपनी ओरिजिनल मार्कशीट बाद में अपने स्कूल से ले सकेंगे। साथ ही उसी समय स्क्रूटनी और सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की तारीखों की जानकारी भी जारी कर दी जाएगी, ताकि आगे की तैयारी आसान रहे।
UP Board 10th Result 2026 Live Updates: रिजल्ट से पहले छात्रों के लिए एक बहुत ही राहत भरी खबर है! इस बार कॉपियों की चेकिंग में 'स्टेप मार्किंग' का पूरा ख्याल रखा गया है। इसका मतलब यह है कि अगर आपने किसी सवाल का जवाब पूरा सही नहीं लिखा, लेकिन शुरुआत के स्टेप्स और फॉर्मूले सही लिखे हैं, तो भी आपको उनके नंबर जरूर मिलेंगे। खासकर मैथ्स और साइंस जैसे विषयों में अब केवल फाइनल आंसर गलत होने से पूरे मार्क्स नहीं कटेंगे।
UP Board 10th Result 2026 Live Updates: पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं में यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंक लाकर टॉप किया था। उनके पीछे अंशी तिवारी और अभिषेक यादव 97.67% के साथ रहे, जबकि मृदुल गर्ग 97.50% के साथ चौथे नंबर पर थे। कुल पास प्रतिशत 90.11% रहा था।
UPMSP UP Board 10th Result 2026 Live Updates: कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू हुई थीं और 12 मार्च 2026 तक चलीं। कॉपियों का मूल्यांकन अप्रैल के पहले हफ्ते तक पूरा कर लिया गया, जिसके बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ी।
UP Board 10th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड के नियमों के मुताबिक, छात्र को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत (33%) अंक लाने जरूरी हैं। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में कम नंबर लाता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प देता है।
UP Board 10th Result 2026 Live: पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं के नतीजे काफी बेहतर रहे थे। कुल पास प्रतिशत 90.11% दर्ज किया गया, जिससे छात्रों का प्रदर्शन मजबूत नजर आया। इस बार भी ऐसे ही रिजल्ट की उम्मीद की जा रही है।
UP Board 10th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। राज्य की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी नतीजे जारी करेंगी, जिसमें बोर्ड के सचिव और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।
UP Board 10th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड के छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
UP Board 10th Result 2026 Live: अगर इंटरनेट स्लो है या वेबसाइट खुलने में दिक्कत हो रही है, तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं।
कक्षा 12 के लिए: UP12 Roll Number लिखकर 56263 पर भेजें
कक्षा 10 के लिए: UP10 Roll Number लिखकर 56263 पर भेजें
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.