School Closed: ठंड की वजह यूपी से बिहार तक स्कूलों में हुई छुट्टियां, जानिए अब कितने दिन बाद खुलेंगे स्कूल

School Closed in Winter: दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है। यूपी और बिहार में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान किया गया है। लखनऊ में नर्सरी से कक्षा आठ तक का समय बदला गया है। वाराणसी और पटना में भी स्कूल बंद किए गए हैं…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम एजेंसियां)
अपडेटेड23 Dec 2025, 02:53 PM IST
यूपी-बिहार में ठंड वजह से बंद हुए स्कूल
यूपी-बिहार में ठंड वजह से बंद हुए स्कूल

School Closed in Winter: दिल्ली-एनसीआर से लेकर पूरे उत्तर भारत में ठंड की पकड़ बढ़ती जा रही है। आज सुबह भी यूपी और बिहार के कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। ठंड की बढ़ती लहर को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। यूपी और बिहार में छोटे बच्चों की छुट्टियों का ऐलान हो गया है। आइए जानते हैं यूपी-बिहार में किस कक्षा के बच्चों की छुट्टियां हो गई हैं।

यूपी में ठंड की वजह से स्कूल हुए बंद

उत्तर प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लखनऊ जिला प्रशासन ने 27 दिसम्बर तक नर्सरी व प्री-प्राइमरी कक्षाओं को बंद रख्न का आदेश जारी किया है जबकि कक्षा एक से कक्षा आठ तक की कक्षाओं के समय में परिवर्तन कर दिया है। इन कक्षाओं की पढ़ाई अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही कराई जाएगी। यह व्यवस्था 24 दिसंबर से अगले आदेश तक लागू रहेगी।

यह भी पढ़ें | कागजों में नियम, जमीन पर धूल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्रशासन की खोली पोल

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये निर्णय बच्चों की सुरक्षा और हेल्थ को देखते हुए लिया गया है। घने कोहरे और अत्यधिक ठंड के कारण सुबह के समय विजिबिलिटी कम हो रही है, जिससे छात्रों के स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है।

वाराणसी में स्कूलों की छुट्टी

वाराणसी में घने कोहरे, गलन और ठंड को देखते हुए कक्षा पांच तक के सभी स्कूलों को 24 दिसंबर तक बंद करने के आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी कर दिए गए हैं। मंगलवार और बुधवार को कक्षा पांच तक के कोई भी स्कूल नहीं खुलेंगे।

यह भी पढ़ें | क्या बिग बॉस फेम तान्या मित्तल के किचन में सच में लिफ्ट है? खुल गया राज

पटना में भी स्कूल हुए बंद

वहीं बिहार के पटना जिले में पड़ रही ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए कक्षा 8 तक जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 26 दिसंबर तक बंद कर दिया है।जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन के आदेश के अनुसार, कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेंगी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSchool Closed: ठंड की वजह यूपी से बिहार तक स्कूलों में हुई छुट्टियां, जानिए अब कितने दिन बाद खुलेंगे स्कूल
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSchool Closed: ठंड की वजह यूपी से बिहार तक स्कूलों में हुई छुट्टियां, जानिए अब कितने दिन बाद खुलेंगे स्कूल