Shyam Bihari Lal Passed Away: कौन थे बीजेपी विधायक श्याम बिहारी लाल? मीटिंग के बीच आया हार्ट अटैक, हो गई मौत

Shyam Bihari Lal Passed Away: उत्तर प्रदेश के बरेली फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो एक मीटिंग में बैठे हुए थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड2 Jan 2026, 06:42 PM IST
कौन हैं बीजेपी विधायक श्याम बिहारी लाल?
कौन हैं बीजेपी विधायक श्याम बिहारी लाल?

Shyam Bihari Lal Passed Away: उत्तर प्रदेश के बरेली फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में आज अचानक बीजेपी विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन हो गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, डॉ. श्याम बिहारी लाल सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में शामिल थे, इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए श्याम बिहारी लाल को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा किजनपद बरेली के फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि।मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

यह भी पढ़ें | नाचते, जिम करते धड़ाम और... बुधवार-गुरुवार को खूब हो रहीं अचानक मौतें!

कौन थे श्याम बिहारी लाल?

डॉ. श्याम बिहारी लाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक थे। वे उत्तर प्रदेश के बरेली ज़िले की फरीदपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक चुने गए थे।श्याम बिहारी लाल पढ़ाई में बेहद आगे रहे। उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी की थी। राजनीति में आने से पहले वे शिक्षा और सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे।उनकी पत्नी का नाम मंजू लता है। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। वे अपने परिवार से बहुत प्यार करते थे और अपने क्षेत्र की जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे।

यह भी पढ़ें | नहीं रहे मल्टिबैगर स्टॉक्स के मास्टर सिद्धार्थ भैया , निवेश जगत में सन्नाटा

2017 में वे पहली बार फरीदपुर विधानसभा से विधायक बने। इसके बाद 2022 में दोबारा जीत हासिल की और लगातार दूसरी बार विधायक बने। अपने कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी। बता दें कि निधन से एक दिन पहले उन्होंने अपना 60वां जन्मदिन मनाया था।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सShyam Bihari Lal Passed Away: कौन थे बीजेपी विधायक श्याम बिहारी लाल? मीटिंग के बीच आया हार्ट अटैक, हो गई मौत
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सShyam Bihari Lal Passed Away: कौन थे बीजेपी विधायक श्याम बिहारी लाल? मीटिंग के बीच आया हार्ट अटैक, हो गई मौत