UP Board 10th & 12th Class Result 2026: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा के बाद अब सिर्फ रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) नतीजों को अंतिम रूप देने के बेहद करीब है। कॉपियां चेक हो चुकी हैं और अब बस उस पल का इंतजार है जब वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड्स को देखें तो अप्रैल का आखिरी हफ्ते में परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए जाते हैं।
कब आएगा रिजल्ट?
यूपी बोर्ड परीक्षा की 10वीं और 12वीं की कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। अब फाइनल प्रोसेस चल रहा है, जिसमें नंबर अपलोड करना और टॉपर्स की कॉपियों की दोबारा जांच शामिल है। आमतौर पर इस प्रक्रिया में 10-15 दिन लगते हैं। पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो इस बार रिजल्ट 20 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच आने की पूरी संभावना है। बोर्ड की ओर से जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेट और टाइम का ऐलान किया जा सकता है।
मालूम हो, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षाओं में गिनी जाती हैं। हर साल करीब 50 से 55 लाख छात्र इसमें शामिल होते हैं। ऐसे में रिजल्ट का इंतजार भी उतना ही बड़ा होता है।
क्या 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक ही दिन आएगा?
अक्सर स्टूडेंट्स इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। रिकॉर्ड बताते हैं कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th) के नतीजे एक ही दिन घोषित करता है। हालांकि, वेबसाइट पर एक साथ लाखों लोग लॉग-इन करते हैं, जिससे सर्वर क्रैश होने का डर रहता है। इसीलिए बोर्ड दोनों क्लास के रिजल्ट के समय में थोड़ा अंतर रखता है। आमतौर पर 10वीं का रिजल्ट दोपहर 1:30 बजे आता है, तो 12वीं का रिजल्ट शाम 3:30 या 4 बजे के करीब लाइव किया जाता है।
पिछले सालों का ट्रेंड क्या कहता है?
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी करने में काफी नियमित रहा है। नीचे दिए गए आंकड़ों से आप समझ सकते हैं कि बोर्ड कितनी तेजी से काम करता है:
- 2025: 22 अप्रैल के आसपास नतीजे आए थे।
- 2024: 20 अप्रैल (बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में रिजल्ट दिया था)।
- 2023: 25 अप्रैल।
- 2022: 18 जून (चुनावों की वजह से देरी हुई थी)।
- 2021: 31 जुलाई (कोरोना की वजह से बिना परीक्षा प्रमोट किया गया था)।
इस ट्रेंड से साफ है कि अप्रैल के तीसरे-चौथे हफ्ते में रिजल्ट आना लगभग तय रहता है।
कैसा था पिछली बार का परीक्षा परिणाम?
बीते कुछ सालों में एक बात साफ दिखी है कि उत्तर प्रदेश की बेटियां पढ़ाई के मामले में लड़कों से काफी आगे निकल रही हैं। पिछले साल हाईस्कूल का पास प्रतिशत 89.55% रहा था, जबकि इंटर में 82.60% छात्र सफल हुए थे। सीतापुर, फतेहपुर और प्रयागराज जैसे जिलों से हर साल सबसे ज्यादा टॉपर्स निकलकर सामने आ रहे हैं। इस साल देखना दिलचस्प होगा कि बाजी कौन सा जिला मारता है।
रिजल्ट चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
रिजल्ट आते ही आपको साइबर कैफे भागने की जरूरत नहीं है, आप अपने फोन पर ही इसे देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर अपनी क्लास (10वीं या 12वीं) के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर ध्यान से भरें (एडमिट कार्ड साथ रखें)।
- स्क्रीन पर दिख रहा सुरक्षा कोड (Captcha) दर्ज करें और 'Submit' दबाएं।
- आपकी डिजिटल मार्कशीट सामने होगी। इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।
बोर्ड ने दी फर्जी खबरों से दूर रहने की चेतावनी
जैसे-जैसे रिजल्ट की तारीख करीब आती है, सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें और नंबर बढ़ाने वाले ठग सक्रिय हो जाते हैं। बोर्ड ने साफ चेतावनी दी है कि किसी भी ऐसे व्यक्ति के झांसे में न आएं जो पैसे लेकर नंबर बढ़ाने का दावा करे। सटीक जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in का ही सहारा लें।