UP Board 10th 12th Result: कल आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, DigiLocker और SMS के जरिए ऐसे देखें मार्कशीट

UP Board 10th 12th result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी होगा। इस साल 52 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जानें रिजल्ट और परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड22 Apr 2026, 02:38 PM IST
कल जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट
कल जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट

UP Board 10th-12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के उन लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर आ गई है, जो हफ्तों से अपने रिजल्ट की राह देख रहे थे। यूपी बोर्ड ने साल 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रयागराज स्थित मुख्य कार्यालय से यह घोषणा कर दी गई है कि कल, 23 अप्रैल (गुरुवार) को शाम 4 बजे बोर्ड के नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा।

52 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

यूपी बोर्ड की परीक्षा दुनिया की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 52,30,184 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 27,50,843 छात्र 10वीं के और 24,79,341 छात्र 12वीं के एग्जाम में शामिल हुए। इन सभी छात्रों की परीक्षाओं का मूल्यांकन (कॉपी चेकिंग) अप्रैल के पहले सप्ताह तक पूरा कर लिया गया था, जिसके बाद अब रिजल्ट का डेटा फाइनल हो चुका है।

रिजल्ट चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

शाम 4 बजे जैसे ही प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होगी, रिजल्ट की लिंक वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगी। आप इन आसान स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Class 10th Result 2026" या "Class 12th Result 2026" की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर (Roll Number) भरें और सबमिट बटन दबाएं।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकाल लें।

SMS और ऐप से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

अगर इंटरनेट स्लो है या वेबसाइट खुलने में दिक्कत हो रही है, तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं।

  • कक्षा 12 के लिए: UP12 Roll Number लिखकर 56263 पर भेजें
  • कक्षा 10 के लिए: UP10 Roll Number लिखकर 56263 पर भेजें

ऑफिशियल वेबसाइट्स के अलावा, छात्र DigiLocker पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करके, 'UP Board' सर्च करें और जरूरी जानकारी भरकर UMANG ऐप पर भी अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

यूपी बोर्ड के नियमों के मुताबिक, छात्र को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत (33%) अंक लाने जरूरी हैं। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में कम नंबर लाता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प देता है ताकि उनका साल बर्बाद न हो।

कब हुए थे एग्जाम?

अगर एग्जाम की बात करें, तो कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू हुई थीं और 12 मार्च 2026 तक चलीं। 12वीं की शुरुआत हिंदी पेपर से हुई थी। इसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन अप्रैल के पहले हफ्ते तक पूरा कर लिया गया, जिसके बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ी।

रिजल्ट कैसे होगा जारी?

यूपी बोर्ड रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित करेगा। इसके तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट्स पर लिंक एक्टिव कर दिए जाएंगे। छात्र अपने लॉगिन डिटेल्स डालकर आसानी से अपनी मार्कशीट देख सकेंगे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सUP Board 10th 12th Result: कल आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, DigiLocker और SMS के जरिए ऐसे देखें मार्कशीट
More